BCCI Review Meeting: बोर्ड ऑफ क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नए साल के पहले ही दिन एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित शर्मा, एनसीए के हेड वीवीएस लक्ष्मण समेत कई पदाधिकारी शामिल रहे। इसमें भारत में आयोजित किए जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। जिसमें खिलाड़ियों का चयन और फिटनेस पर मुख्य जोर दिया गया।
World Cup 2023 के लिए 20 खिलाड़ियों का किया गया चयन
इनसाइड स्पोर्ट की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने इस साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए पहले ही खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। बोर्ड ये नहीं चाहता कि अंत तक भी टीम क्लियर नहीं हो। बोर्ड द्वारा इन 20 खिलाड़ियों को सालभर रोटेट किया जाएगा और इन्हीं में से स्कवॉड का चयन किया जाएगा। हालांकि कोई खिलाड़ी डोमेस्टिक क्रिकेट में बेहद खतरनाक प्रदर्शन करता है तो फिर उस पर विचार किया जाएगा। इस पूल में कौन कौन से खिलाड़ी है इसका नाम फिलहाल सामने नहीं आया है।
NCA आईपीएल की टीमों के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस पर करेगा निगरानी
भारतीय टीम पिछले साल चोट के कारण काफी परेशान रही और इसके पीछे कई दिग्गज खिलाड़ियों ने आईपीएल को दोषी ठहराया। इसी परेशानी से निपटने के लिए बोर्ड ने इस साल आईपीएल में भी खिलाड़ियों की फिटनेस को मेंटेन रखने के लिए टीमों के साथ मिलकर काम करने की प्लानिंग की है।
और पढ़िए – BBL 2022: एरोन फिंच ने बल्ले से मचाई तबाही…बना डाला ये बड़ा रिकार्ड, मैक्सवेल को पछाड़ा
BCCI Review Meeting: बैठक में लिए गए ये फैसले
– उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में चयन के योग्य होने के लिए पर्याप्त घरेलू सत्र खेलना होगा।
– यो-यो टेस्ट और डेक्सा अब चयन मानदंड का हिस्सा होंगे।
– एनसीए आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ मिलकर आईपीएल 2023 में भाग लेने वाले लक्षित भारतीय खिलाड़ियों की निगरानी करेगा।
– 20 खिलाड़ियों का किया गया चयन। इन्हें आगामी 35 मैचों में परखा जाएगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines