हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन, दिल जीतने वाला दिया संदेश

6 नवंबर 2026 को तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा कदम उठाया. उन्होंने टेस्ट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया. सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी. अब BCCI की भी उन्हें लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है.

विज्ञापन
शमी को BCCI ने दिया ट्रिब्यूट (Photo: ANI)

Mohammed Shami: भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 6 नवंबर की रात टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया. उनके अचानक लिए गए इस फैसले से सभी चौंक गए थे. लंबे समय से वो टीम इंडिया की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे. घरेलू मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नज़रअंदाज किया गया. अंत में उन्होंने टेस्ट को छोड़ने का फैसला किया. अच्छी बात ये है कि वो टी20 और वनडे खेलते रहेंगे. आगे जाकर उनके टीम इंडिया में चयन भी हो सकता है. खैर अब शमी के टेस्ट से संन्यास पर BCCI का पहला रिएक्शन सामने आ गया है. आइए आपको बताते हैं कि BCCI ने क्या कहा.

BCCI ने दिया दिल छू देने वाला संदेश

मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी से हमेशा प्रभावित किया. उनकी धारधार गेंदबाजी के सामने बल्लेबाजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा. शमी ने टेस्ट में विदेशी पिचों में भी शानदार गेंदबाजी की है. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शमी की तारीफ की. उन्हें टेस्ट में एक युग को परिभाषित करने वाला गेंदबाज कहा. बीसीसीआई ने लिखा,”भारतीय तेज गेंदबाजी के एक दौर को परिभाषित करने के लिए आपका धन्यवाद. टेस्ट कैप 279.”

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे वनडे मैच में शून्य पर ढेर हुए कप्तान शुभमन गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन

विज्ञापन

शमी ने इंस्टाग्राम पर किया था बड़ा ऐलान

शमी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट डालकर टेस्ट से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. उन्होंने अपनी कैप और रेड बॉल हाथ में पकड़ी हुई थी. शमी ने कहा, “मैं अब सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं. हालांकि इससे जुड़ी यादों को कभी नहीं. जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी तो मेरे मन में सिर्फ एक ही सपना था. अपने देश के लिए कुछ करना है. तब से लेकर आज तक हर एक विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया है.”

शमी का टेस्ट करियर

मोहम्मद शमी का टेस्ट करियर शानदार रहा है. उन्होने टीम इंडिया के लिए 64 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने 122 पारियों में कुल 229 विकेट लिए हैं. उनकी 27.71 की औसत रही. 56 रन देकर 6 विकेट हासिल करना उनके बेस्ट सबसे प्रदर्शन रहा. शमी ने अपने करियर में 6 बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का ऐतिहासिक कारनामा किया है. उन्होंने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में अपने टेस्ट डेब्यू किया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें खेलने का मौका मिला है 13 साल बाद 6 नवंबर को ही उन्होंने टेस्ट से संन्यास का फैसला लिया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए ‘सिक्सर किंग’, शाहिद अफरीदी का बड़ा रिकॉर्ड किया ध्वस्त

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola