Rohit Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच खेला जाने वाला है. इस मैच में सभी की नजर रोहित शर्मा पर रहने वाली है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि लॉर्ड्स वनडे रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है. इससे रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें बढ़ गई थीं. हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि लॉर्ड्स में रोहित शर्मा अपने करियर का आखिरी मैच नहीं खेलेंगे. नई रिपोर्ट के मुताबिक BCCI अब अजीत अगरकर और गौतम गंभीर से खुश नहीं है.
गंभीर-अगरकर से नाराज है BCCI!
PTI ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जिस तरह से चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच गौतम गंभीर इस मामले को देख रहे थे, उससे BCCI खुश नहीं है. BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने रिपोर्ट सामने आने के बाद बोर्ड के सभी सदस्यों से बात की और फिर आधिकारिक बयान जारी कर फैंस को जानकारी दी. सैकिया ने रोहित शर्मा के आखिरी मैच को लेकर चल रहे बवाल को संभालने में अहम भूमिका निभाई.
ये भी पढ़ें:- FIFA World Cup में लियोनेल मेसी की बादशाहत पर खतरा! फाइनल से पहले यह धाकड़ खिलाड़ी छीन सकता है ताज
रोहित शर्मा मैनेजमेंट से खुश नहीं!
रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित शर्मा इस बात से खुश नहीं थे कि उन्हें मैच से पहले इस फैसले के बारे में बताया गया. रोहित नाखुश थे कि सीनियर क्रिकेटर होने के बावजूद मैनेजमेंट द्वारा उनके साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है. रोहित शर्मा ने साफ कर दिया था कि वो 2027 का वनडे वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं. हालांकि, सैकिया ने यह बात भी बता दी है कि रोहित शर्मा तब तक भारतीय टीम के लिए खेलेंगे, जब तक वो प्लानिंग का हिस्सा हैं.
लॉर्ड्स में कैसा है रोहित का रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में अब तक अपने करियर में सिर्फ दो वनडे मैच खेले हैं. एक मैच में वो शून्य पर पवेलियन लौट गए थे, वहीं दूसरे मुकाबले में हिटमैन ने 15 रन बनाए थे. हालांकि, अब इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा एक बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया में अपनी जगह मजबूत करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज दावा
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
24 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
45 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines