IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कुछ खिलाड़ियों पर जमकर पैसों की बरसात हुई. कैमरून ग्रीन सबसे महंगे प्लेयर रहे, तो भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी टीमों ने खूब पैसे लुटाए. हालांकि, कुछ ऐसे बड़े नाम भी रहे, जिनको खरीदने में किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. ऑक्शन में अनसोल्ड रहने के बाद इन प्लेयर्स के लिए इस लीग में वापसी करना आगे काफी मुश्किल होगा.
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम स्टीव स्मिथ का रहा. स्मिथ को खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. वहीं, सीएसके के लिए खेल चुके डेवोन कॉनवे भी ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, जबकि महेश तीक्षणा के नाम पर भी किसी टीम ने बोली नहीं लगाई. उमेश यादव अनसोल्ड रहे, तो मयंक अग्रवाल को भी किसी टीम ने नहीं पूछा. रहमानुल्लाह गुरबाज और जैक फ्रेजर मैकगर्क को भी लेने में किसी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.