हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 ब्रॉडकास्ट इंजीनियर के निधन पर आई BCCI की प्रतिक्रिया, मुश्किल समय में लिया बड़ा फैसला

IPL 2026: आईपीएल के नए सीजन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया. होटल के कमरे में ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड का शव बरामद हुआ. मुंबई पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले की जांच की जा रही है. इसी बीच इस मामले को लेकर बीसीसीआई ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

IPL 2026: आईपीएल 2026 के बीच ब्रॉडकास्ट इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड की मौत ने हर किसी को चौंका दिया. 30 मार्च को उनका शरीर होटल के कमरे से मिला था. वो आईपीएल मैच कवरेज के सिलसिले में 24 मार्च से ट्राइडेंट होटल में रुके हुए थे. वो एक ब्रिटिश नागरिक थे और आईपीएल 2026 के लिए काम कर रहे थे. मुंबई पुलिस की तरफ से इस पूरे मामले की जांच की गई लेकिन अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. इस मुश्किल घड़ी में बीसीसीआई की तरफ से पहला बयान भी अब सामने आ चुका है. बोर्ड की तरफ से इस मामले को लेकर क्या कुछ कहा गया है आइए आपको भी बताते हैं.

बीसीसीआई का पहला रिएक्शन आया सामने

बीसीसीआई की तरफ से इस मामले को लेकर कहा, “आईपीएल गवर्निंग काउंसिल और सारे स्टेकहोल्डर इंजीनियर इयान विलियम्स लैंगफोर्ड के निधन गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं. आईपीएल इस बेहद कठिन समय में लैंगफोर्ड के परिवार को हर आवश्यक सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. आईपीएल लैंगफोर्ड के परिवार को इस दुख भरी घड़ी में हर संभव मदद करने के लिए तैयार है.”

होटल के कमरे में मिला था शव

29 मार्च को मुंबई और कोलकाता के मैच के बाद विलियम्स लैंगफोर्ड अपने कमरे (नंबर 2715) में चले गए थे. अगली सुबह होटल स्टाफ की तरफ से उनको कॉल किया गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया. ऐसे में स्टाफ उनके कमरे के दरवाजे पर पहुंचा और मास्टर की के जरिए दरवाजे को खोला गया. लैंगफोर्ड का शरीर कमरे के फर्श पर पड़ा हुआ था. इसके बाद तुरंत डॉक्टर को बुलाया गया जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया. मुंबई पुलिस ने इस मामले को लेकर केस दर्ज किया था और जांच की थी लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों के नए लुक की हो रही है चर्चा, सोशल मीडिया पर एक स्टार हो रहा ट्रोल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola