IPL 2026 में इन 5 खिलाड़ियों के नए लुक की हो रही है चर्चा, सोशल मीडिया पर एक स्टार हो रहा ट्रोल

IPL 2026 की शानदार शुरुआत हो चुकी है. टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर छाप छोड़ रहे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी अपने बदले हुए लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक स्टार खिलाड़ी के लुक को देख सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग भी हो रही है.

jacket - 2026-03-31T171249.036
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन का शुरुआत हो चुकी है और हर दिन धमाकेदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस बार टूर्नामेंट में कुछ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के दम पर सुर्खियां बटोर रहे हैं तो वहीं कुछ खिलाड़ी अपने लुक को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इन 5 खिलाड़ियों के लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है तो वहीं मुंबई इंडियंस का एक स्टार की ट्रोल हो रहा है. आइए आपको भी बताते हैं किन खिलाड़ियों के लुक की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़2 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ इस बार अपने प्रदर्शन के साथ-साथ लुक्स के लिए भी काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. उन्होंने इस बार अपने बाल बड़े किए और फैंस उनके इस लुक को लेकर लगातार बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा3 / 6

इस बार ट्रेड डील के जरिए चेन्नई की टीम में शामिल हुए रवींद्र जडेजा भी अपने लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. उन्होंने इस बार बीयर्ड के साथ-साथ छोटे बालों का लुक लिया है. इससे पहले उनके लंबे बाल थे.

रजत पाटीदार

रजत पाटीदार4 / 6

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार के लिए ये सीजन बेहद ही खास है. वो बतौर डिफेंडिंग कप्तान इस सीजन उतर रहे हैं. उन्होंने भी इस साल अपने बाल बड़े किए हैं और बदले लुक में नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर वो अपने इस लुक को लेकर चर्चाओं में भी बने हुए हैं. 

विज्ञापन

तिलक वर्मा

तिलक वर्मा5 / 6

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा भी इस सीजन बड़े बालों के साथ नजर आ रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने बालों को कलर भी करवाया है. इसको लेकर मुंबई इंडियंस की तरफ से वीडियो भी शेयर किया गया है. 

वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर6 / 6

आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर ने भी इस सीजन लंबे बालों के साथ नजर आ रहे हैं. पिछले सीजन उनके बाल छोटे थे. इसी के साथ उन्होंने मूछ भी रखी है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन