Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 की मेजबानी जापान में होने जा रही है. जिसके लिए सभी एशियाई देश अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. एशियन गेम्स में पुरुष और महिला क्रिकेट टीम भी भाग लेने वाली है. बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान पहले ही कर दिया है. भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे. लेकिन बीसीसीआई सूत्रों से पता चला है कि बीसीसीआई जापान की तैयारियों से नाराज हैं और वह अपनी मुख्य टीम की बजाय B टीम भेज सकती है.
एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों से खुश नहीं बीसीसीआई?
एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट मैच 24 सितंबर से 3 अक्टूबर और महिलाओं के मैच 17 से 22 सितंबर तक खेले जाएंगे. लेकिन बीसीसीआई (BCCI) और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) जापान के खिलाड़ियों के लिए किए गए इंतजामों से बिल्कुल खुश नहीं हैं. बीसीसीआई के एक सूत्र का कहना है कि वहां की तैयारियों को देखने के लिए एक ऑब्जर्वर भेजा जा सकता है. अगर वहां की सुविधाएं अच्छी नहीं रही तो बीसीसीआई अपनी मुख्य टीम की जगह भारतीय B टीम को भेज सकता है.
न्यूज एजेंसी ANI के हवाले से BCCI के एक सूत्र ने कहा कि जापान में होने वाली तैयारियों से बीसीसीआई और एशियन क्रिकेट काउंसिल भी खुश नहीं है. ऐसे में बीसीसीआई अपने एक ऑब्जर्वर को भेजने की योजना बना रही है, जिसकी रिपोर्ट के बाद ही बीसीसीआई बड़ा फैसला ले सकती है. सूत्र ने ये भी बताया है कि मैदान पर ड्रेसिंग रूम टेंट में बनाए गए थे और वॉशरूम भी ड्रेसिंग रूम से करीब 500 मीटर की दूरी पर थे. इसके अलावा, होटल के कमरें भी काफी छोटे थे.
ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के सिलेक्शन पर आए 5 अपडेट
क्या बदल जाएगी टीम इंडिया?
बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए बहुत पहले ही अपने दल का ऐलान कर दिया था. बोर्ड ने अपने नियामित कप्तान श्रेयस अय्यर को एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतने का जिम्मा दिया था. इसके अलावा भारत के कई स्टार खिलाड़ी स्क्वाड का हिस्सा हैं. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, जसप्रीत बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी भी एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं. हालांकि अब ये स्क्वाड बदल भी सकता है.
एशियन गेम्स के लिए भारतीय पुरुष टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी.
ये भी पढ़ें: नो-बॉल फेंकने में ‘किंग’ है पाकिस्तान, 2026 में PAK गेंदबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
17 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
27 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
33 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines