BCCI: भारतीय क्रिकेट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है. इस बीच टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का ही कार्यकाल खत्म होने वाला है. जिसके कारण ही उनके भविष्य को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगरकर ने बीसीसीआई से अपने कार्यकाल को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बढ़ाने की मांग की है. हालांकि अभी तक BCCI ने इसको लेकर फाइनल कुछ नहीं किया है. इस बीच अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर एक बड़ी रिपोर्ट सामने आई है.
अजीत अगरकर के साथ मीटिंग करेगी BCCI
इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को बीसीसीआई ने एक बड़ी मीटिंग के लिए बुलाया है. जहां पर बीसीसीआई उनसे भविष्य को लेकर बात करेगी. अगर एक बार फिर से अजीत अगरकर ने बीसीसीआई के साथ हुई इस मीटिंग में प्रभावित किया, तो उनका कार्यकाल आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक भी बढ़ाया जा सकता है.
इसी रिपोर्ट के अनुसार हेड कोच गौतम गंभीर की अगुवाई वाली भारतीय टीम मैनेजमेंट भी अगरकर का कार्यकाल बढ़ाने के सपोर्ट में है. इतना ही नहीं बीसीसीआई के कुछ अधिकारी भी अजीत को ही 2027 तक चीफ सिलेक्टर देखना चाहते हैं. ऐसे में अगर मौजूदा परिस्थितियां सही बनी, तो अगरकर अगले 15 महीने भी टीम इंडिया से जुड़े अहम फैसले लेते हुए नजर आएंगे. अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने वाइट बॉल क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है. टीम इंडिया ने उनके कार्यकाल के अंदर 2 टी-20 वर्ल्ड कप, दो एशिया कप और 1 चैंपियंस ट्रॉफी जीती है.
2 दिग्गज अभी रेस में हैं शामिल
कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर BCCI ने अजीत अगरकर का कार्यकाल नहीं बढ़ाने का फैसला किया, तो चीफ सिलेक्टर बनने की रेस में 2 दिग्गजों का नाम आ रहा है. जिसमें पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री का नाम शामिल है. वहीं उनके साथ वीवीएस लक्ष्मण भी इस रेस में नजर आ रहे हैं. फिलहाल अगरकर सबसे आगे हैं, लेकिन इस रेस में लक्ष्मण का दावा भी बहुत मजबूत है.
ये भी पढ़ें: बेन स्टोक्स 12 साल BBL में करेंगे वापसी, एडिलेड स्ट्राइकर्स के लिए खेलते आएंगे नजर
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज का ऐलान बहुत ही जल्द होने वाली है. ऐसे में अजीत अगरकर ही अगुवाई में ही चयन समिति टीम इंडिया का ऐलान करेगी. इस सीरीज के बाद ही अगले चीफ सिलेक्टर का नाम आएगा. अगर अगरकर का कार्यकाल और बढ़ाया जाता है, तो फिर बीसीसीआई को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के शुरू होने के बाद टीम इंडिया बैक टू बैक कई अहम सीरीज खेलने वाली है. जिसमें एशियन गेम्स 2026 का नाम भी शामिल है.
ये भी पढ़ें: IND A vs AUS A: भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम का हुआ ऐलान, भारतीय मूल के 2 खिलाड़ियों को मिली जगह
संबंधित खबरें
एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी
12 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
32 mins agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
53 mins agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा क्रीज पर
1 hr agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
1 hr agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
2 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
2 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines