BCCI Invites Applications: अजीत अगरकर के जाने से मेंस सीनियर सेलेक्शन कमेटी में एक पद खाली हो गया है. अगरकर के पद को लेकर पिछले कुछ हफ्तों से लगातार चर्चाएं चल रही थी. अब ये पूरी तरह से कंफर्म हो गया है कि उनकी छुट्टी हो गई है. उनके जाने से पद का खाली होना लाजिमी है. BCCI ने मंगलवार को खाली पद के लिए ऑफिशियल तौर पर आवेदन मंगाए हैं. अगरकर का कार्यकाल ऑफिशियल तौर पर समाप्त हो गया है. अगरकर 2023 में सलेक्शन कमेटी के हेड बने थे. उनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने काफी उपलब्धियां हासिल की.
BCCI ने उठाया बड़ा कदम
मुख्य चयनकर्ता की जिम्मेदारी से अब अजीत अगरकर मुक्त हो गए हैं. उन्होंने कार्यकाल पूरा होने के बाद इसे आगे एक्सटेंड करने की मांग नहीं की. उनकी तरफ से कोई बयान भी सामने नहीं आया. मौजूदा समय में स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अंतरिम मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है. वो खाली पद की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए टीम का चयन होना है. इसकी बैठक की अध्यक्षता ओझा करेंगे.
BCCI ने तुरंत ही बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने मुख्य चयनकर्ता के खाली पद के लिए वैकेंसी निकाल दी है. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 मैचों के लिए टीम का चयन बतौर मुख्य चयनकर्ता अगरकर की अंतिम जिम्मेदारी थी. अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने बढ़िया प्रदर्शन किया. टीम ने साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जीता. इसके अलावा 2025 की चैम्पियंस ट्रॉफी और 2026 का टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: 9 दिनों में नमन धीर ने चमकाई अपनी किस्मत, वेस्टइंडीज के खिलाफ किया दो फॉर्मेट में डेब्यू
कौन कर सकता है आवेदन?
BCCI ने खाली पद के आवेदन के लिए प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें बताया गया है कि खाली पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है. पद के आवेदन के लिए कुछ शर्तों को ध्यान में रखना होगा. नए सदस्य की जिम्मेदारी तीनों फॉर्मेट में भारत के लिए खिलाड़ियों का चयन करने के साथ-साथ फ्यूचर की योजनाओं को मजबूत बनाने पर होगी. निष्पक्ष तरीके से टीम के चयन की जिम्मेदारी भी लेनी होगी. टैलेंट को पहचानना और मजबूत बेंच स्ट्रेंथ तैयार करना पहली प्राथमिकता होगी. आवेदन करने के वाले सदस्य ने कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 फर्स्ट-क्लास मैच खेले होने चाहिए. इसके अलावा कम से कम 10 वनडे और 20 फर्स्ट-क्लास मैच खेलने का अनुभव भी होना चाहिए. सबसे बड़ी बात है कि संन्यास लिए हुए कम से कम 5 साल हुए होने चाहिए.
ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? असली वजह का हुआ खुलासा
संबंधित खबरें
पहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
1 hr ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 hrs agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
5 hrs agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
5 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines