नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं के पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। शुक्रवार को बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय चयनकर्ता (वरिष्ठ पुरुष) के लिए 5 पद रखे गए हैं। इसके लिए बोर्ड ने उम्मीदवारों से कहा है कि जो भी उम्मीदवार उक्त पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अपने आवेदन के लिए निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:

विज्ञापन

ये रहेगा क्राइटेरिया

राष्ट्रीय चयनकर्ता (वरिष्ठ पुरुष) के 5 पदों के लिए योग्यता के लिए कैंडीडेट का कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी मैच या 10 ODI और 20 प्रथम श्रेणी मैच खेलना आवश्यक है। इसके साथ ही उसे कम से कम 5 साल पहले खेल से संन्यास लिया हुआ होना चाहिए।

विज्ञापन

https://twitter.com/BCCI/status/1593628505589264384

विज्ञापन

28 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन

इसके साथ ही बीसीसीआई ने कहा है कि कोई भी व्यक्ति जो कुल 5 वर्षों के लिए किसी भी क्रिकेट समिति (जैसा कि बीसीसीआई के नियमों और विनियमों में परिभाषित है) का सदस्य रहा है, चयन समिति का सदस्य बनने के लिए पात्र नहीं होगा। बीसीसीआई ने आवेदन 28 नवंबर, 2022 को शाम 6 बजे तक जमा कराने के लिए कहा है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1593632788670197762

चयन समिति में ये सदस्य शामिल 

फिलहाल भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं के रूप में चेतन शर्मा, देवाशीष मोहंती, हरविंदर सिंह और सुनील जोशी शामिल हैं। BCCI ने मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा और पूरी राष्ट्रीय चयन समिति को बर्खास्त कर दिया है। शीर्ष भारतीय क्रिकेट अधिकारियों के ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद यह निर्णय लिया गया है जो हाल ही में टी20 विश्व कप के लिए मेलबर्न गए थे। उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही इस फैसले के कयास लगाए जा रहे थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ