हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 से बाहर होगा KKR का स्टार गेंदबाज, BCCI ने दिया शाहरुख खान की टीम को सख्त 'ऑर्डर'

KKR to Release Mustafizur Rahman: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी वजह से फैंस KKR से बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने की मांग कर रहे थे. अब BCCI ने खुद कोलकाता नाइट राइडर्स को रहमान को रिलीज करने का ऑर्डर दे दिया है. इसके अलावा रिप्लेसमेंट को लेकर भी BCCI ने अपडेट दिया.

विज्ञापन
BCCI ने KKR को दिया निर्देश

KKR to Release Mustafizur Rahman: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है और इसके अलग-अलग मामले हर दिन सामने आ रहे हैं. IPL 2026 ऑक्शन में KKR ने मुस्तफिजुर रहमान को खरीदा था. सीजन की शुरुआत से कुछ महीनों पहले KKR की सोशल मीडिया पर कड़ी आलोचना हो रही थी. सभी निराश थे कि शाहरुख खान की टीम ने उन्हें क्यों खरीदा. अब BCCI ने KKR को मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने का सख्त ऑर्डर दे दिया है.

मुस्तफिजुर रहमान नहीं खेलेंगे IPL 2026

IPL 2026 ऑक्शन में बिकने वाले एकमात्र बांग्लादेशी प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान थे. इसी वजह से KKR से फैंस निराश हैं, क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी बीच फैंस ने KKR के को-ओनर शाहरुख खान से अपील की थी कि मुस्तफिजुर को रिलीज कर दिया जाए. अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने मामले पर अपडेट देते हुए बताया कि उन्होंने KKR को रहमान को रिलीज करने और रिप्लेसमेंट प्लेयर ढूंढने का निर्देश दे दिया है.

सैकिया ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘हाल ही जो कुछ भी हुआ है, उसके बाद BCCI ने फ्रेंचाइजी KKR को बांग्लादेश के प्लेयर मुस्तफिजुर रहमान को अपने स्क्वाड से रिलीज करने का निर्देश दे दिया है. BCCI ने उन्हें ये भी बता दिया है कि अगर वो किसी भी तरह के रिप्लेसमेंट की मांग करते हैं, तो उन्हें बीसीसीआई द्वारा अनुमति दी जाएगी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 1 बॉल 6 रन… MI ने फैंस को दांतों तले उंगलियां चबाने पर किया मजबूर, आखिरी गेंद पर ऐसे पलटा मैच, VIDEO वायरल

BCCI ने टीम इंडिया के सिलेक्शन पर भी दिया अपडेट

बीसीसीआई ने मुस्तफिजुर रहमान के अलावा टीम इंडिया के सिलेक्शन पर भी अपडेट दिया. दरअसल, 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. बातचीत के दौरान BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया के सिलेक्शन पर कहा, ‘आप सभी को पता है कि भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाला है और आज हमारी सिलेक्टर्स के साथ मीटिंग है. दोपहर में हम न्यूजीलैंड सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान करेंगे.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के बाद अब शुभमन गिल के फैंस को लगा बड़ा झटका, सुरक्षा के चलते BCCI ने लिया फैसला 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola