---विज्ञापन---

1 बॉल 6 रन… MI ने फैंस को दांतों तले उंगलियां चबाने पर किया मजबूर, आखिरी गेंद पर ऐसे पलटा मैच, VIDEO वायरल

MI Cape Town vs Paarl Royals: SA20 टूर्नामेंट में MI केप टाउन अपनी पहली जीत की तलाश में थी. पार्ल रॉयल्स के खिलाफ उनका मुकाबला हुआ. ये मुकाबला आखिरी गेंद तक गया. एक गेंद पर 6 रनों की जरूरत थी. MI जीत के बेहद करीब आ गई थी लेकिन बाउंड्री से गेंद थोड़ी दूर रह गई. इसी कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा. मैच से जुड़ी वीडियो काफी वायरल हो रही है.

---विज्ञापन---

MI Cape Town vs Paarl Royals: SA20 टूर्नामेंट क्रिकेट फैंस के रोमांच का नया साधन बन चुका है. इस टूर्नामेंट में हर एक मैच धमाकेदार साबित हो रहा है. बोलैंड पार्क में MI केपटाउन और पार्ल रॉयल्स के बीच मैच देखने को मिला. इस मुकाबले के आखिरी कुछ पलों ने क्रिकेट फैंस को दांतों तले उंगलियां चबाने पर मजबूर कर दिया. दरअसल, MI को आखिरी गेंद पर जीत के लिए 6 रन चाहिए थे. इसी मोमेंट से जुड़ा वीडियो पर खूब वायरल हो रहा है.

MI और रॉयल्स के मैच में मचा बवाल

पार्ल रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी की और आसा ट्राइब एवं ल्हुआन ड्री प्रिटोरियस के बीच 100 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई. रॉयल्स ने 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 181 रन जड़ दिए. प्रिटोरियस नाबाद 98 रन बनाने में सफल हुए. वो शतक नहीं बना पाए लेकिन अपनी टीम को बड़े स्कोर पर ले आए. जवाब में MI केपटाउन को 182 रन जीत के लिए चाहिए थे. MI को रयान रिकेल्टन और रासी वैन डर डुसेन ने अच्छी शुरुआत दी और उनके बीच 77 रन की साझेदारी हुई. हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद बल्लेबाजी बिखर गई और वो 118 रन पर 6 विकेट गंवा चुके थे.

---विज्ञापन---

कप्तान राशिद खान और जॉर्ज लिंडे के बीच साझेदारी हुई और मैच आखिरी ओवर तक गया. MI को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रन की जरूरत थी. दूसरी गेंद पर राशिद खान शॉट लगाने के चक्कर में कैचआउट हो गए. एक छक्का लगाकर रबाडा भी आउट हो गए. आखिरी गेंद पर टीम को 6 रन की जरूरत थी और जॉर्ज लिंडे बल्लेबाजी कर रहे थे. ऑटनील बार्टमैन की गेंद पर लिंडे ने शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री से ठीक पहले गिर गई. इसी के चलते चौका चला गया और पार्ल रॉयल्स ने 1 रन से मैच अपने नाम कर लिया. अगर शॉट में थोड़ा दम और होता, तो MI ये मैच जीत जाती.

ये भी पढ़ें:- विराट कोहली के बाद अब शुभमन गिल के फैंस को लगा बड़ा झटका, सुरक्षा के चलते BCCI ने लिया फैसला 

---विज्ञापन---

SA20 में पहली जीत की तलाश में MI

MI केपटाउन ने टूर्नामेंट में चार मैच खेले हैं और अब तक उन्हें एक भी जीत नहीं मिली है. तीन मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है, वहीं एक मुकाबला नो रिजल्ट में खत्म हुआ. पार्ल रॉयल्स को हराकर उनके पास अंकतालिका में ऊपर आने का मौका था लेकिन वो असफल रहे. रॉयल्स ने MI को हराने के साथ टॉप 3 में जगह बना ली है. देखना होगा कि MI केपटाउन किस तरह वापसी करती हैं.

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2026 के लिए जिम्बाब्वे ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी

---विज्ञापन---

First published on: Jan 03, 2026 10:10 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola