हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

‘धक्का मुक्की’ मामले में BCCI से भी मिली वैभव सूर्यवंशी को क्लीन चिट, फैंस को खुश कर देगा ये बयान!

BCCI: श्रीलंका ए के खिलाफ इंडिया ए की टीम को हार मिली थी. मैच के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ लड़ाई हो गई थी. जिसके बारे में बहुत ज्यादा चर्चा चल रही है. अब सूर्यवंशी को इस मामले में बीसीसीआई से क्लीन चिट मिल गई है.

विज्ञापन
Vaibhav Sooryavanshi

BCCI: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद इंडिया ए के लिए वैभव सूर्यवंशी वो बल्ले का जादू नहीं दिखा सके. जिसका असर भी देखने को मिल रहा है. श्रीलंका ए के खिलाफ मैच में कई खिलाड़ी वैभव को परेशान करने की कोशिश कर रहे थे. मैच खत्म होने के बाद विशेन हलंबागे ने वैभव पर फिर से कमेंट किया और उन्हें सेंड ऑफ दिया. जिससे वैभव ने अपना आपा खो दिया और मैदान पर ही विशेन से धक्का मुक्की कर ली. जिसके बाद उनके खिलाफ बीसीसीआई से एक्शन की मांग की जा रही थी.  

बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी को दी क्लीन चिट 

इंडिया ए के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पर बहुत ज्यादा दबाव नजर आ रहा है. विशेन हलंबागे के साथ हुई लड़ाई के बाद तो उनको बैन करने की मांग उठ रही थी. जिसके बारे में टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, ‘इंडिया ए एक बड़ा टूर्नामेंट खेल रही है. सभी उभरते हुए खिलाड़ी सीनियर टीम के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं. ऐसे टूर्नामेंट में उन्हें खेल पर ध्यान देना चाहिए और इस तरह के मामलों से खुद को दूर रखना चाहिए. उन्हें अपनी टीम पर ध्यान देना चाहिए. इस समय वही अहम है.’ इससे साफ हो गया है कि बीसीसीआई ने उन्हें इस मामले में क्लीन चिट दे दी है. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: NZ W vs SL W: श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को हराकर किया बड़ा उलटफेर, 5 विकेट से मारी बाजी

विज्ञापन

क्या बीसीसीआई ने की वैभव से बात? 

क्लीन चिट मिलने की खबरों के बीच लगातार चर्चा चल रही थी कि क्या बीसीसीआई के अधिकारियों ने विवाद के बाद 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी से बात की है. इसके बारे में बात करते हुए बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा, ‘यह हमारा काम नहीं है कि हम इस तरह की चीजों के लिए खिलाड़ियों से बात करें. कोई भी उनके गेम में इंटरफेयर नहीं करता है. मैदान पर वह क्या करते हैं, उनकी क्या स्ट्रैटजी है, हम इससे दूर ही रहते हैं. हम नहीं चाहते हैं कि उनका ध्यान भटके.’ 

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: फिर होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे LIVE मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola