BCCI Message to Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स में तीसरा वनडे मैच होने जा रहा है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह रोहित शर्मा का टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी मैच होने वाला है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने स्टेटमेंट जारी करते हुए साफ कर दिया कि यह सभी अफवाहें गलत हैं और लॉर्ड्स वनडे रोहित के करियर का आखिरी मैच नहीं होगा. इसी बीच अब सैकिया ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए टीम मैनेजमेंट को लॉर्ड्स वनडे से पहले जरूरी मैसेज दे दिया है.
टीम इंडिया को BCCI ने क्या दिया मैसेज?
रोहित शर्मा के ‘आखिरी मैच’ की अटकलों ने फैंस के बीच सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है. इसी वजह से BCCI को मजबूरन सफाई देनी पड़ी. जाहिर सी बात है कि इस मामले पर सिर्फ प्रशंसक ही नहीं, बल्कि इंग्लैंड वनडे सीरीज में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की नजर होगी. देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को कड़ा संदेश देते हुए मैच पर फोकस करने की सलाह दी.
देवजीत सैकिया ने रेवस्पोर्ट्ज के साथ रोहित शर्मा के फ्यूचर पर बात करने के बाद कहा, ‘अब टीम इंडिया के हर एक सदस्य को रविवार को लॉर्ड्स में होने वाले वनडे मैच पर फोकस करने और सोशल मीडिया पर चल रही बेबुनियाद अफवाहों को नजरअंदाज करने की जरूरत है.’
ये भी पढ़ें:- गंभीर-अगरकर की बढ़ी मुश्किलें! रोहित शर्मा के ‘रिटायरमेंट’ मामले पर भड़का BCCI, जानें इनसाइड स्टोरी
रोहित शर्मा से जुड़ी अफवाहों पर क्या बोले सैकिया?
रोहित शर्मा के लॉर्ड्स में आखिरी मैच की रिपोर्ट्स पर BCCI सचिव ने कहा, ‘रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर मीडिया में अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं. मैं यह बात साफ तौर पर बताना चाहता हूं कि इस विषय पर कोई बात नहीं हुई है कि रोहित शर्मा लॉर्ड्स में अपना आखिरी वनडे खेलेंगे. वह वनडे टीम का हिस्सा हैं और जब तक टीम की योजनाओं का हिस्सा रहेंगे, तब तक टीम का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे. सरल शब्दों में कहूं, तो लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं होगा.’
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, पूर्व क्रिकेटर का सनसनीखेज दावा
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
39 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines