Team India New Head Coach: भारत के नए हेड कोच इन दिनों चर्चा में हैं। भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल विश्व कप खत्म होते ही समाप्त हो गया है। ऐसे में भारतीय टीम को नए हेड कोच की जरूरत है। बीसीसीआई ने फैसला कर लिया है कि भारत का हेड कोच किस खिलाड़ी को बनाया जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत का हेड कोच कोई भारतीय नहीं, बल्कि विदेशी खिलाड़ी होने वाले हैं। चलिए बताते हैं बीसीसीआई किस खिलाड़ी को भारत का हेड कोच बनाने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- Dhoni के कारण Martin Guptill को मिल रहे धमकी भरे Mail, बल्लेबाज ने खुद किया बड़ा खुलासा
कौन होंगे भारत के हेड कोच?
राहुल द्रविड़ का बतौर कोच कार्यकाल खत्म होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि भारत का अगला हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण को बनाया जाएगा। लेकिन अब इस रेस में लक्ष्मण से आगे एक विदेशी खिलाड़ी निकल गए हैं। बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच श्रीलंका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज कुमार संगकारा को बनाया जा सकता है। संगकारा का नाम हेड कोच बनने के लिस्ट में सबसे आगे है। ऐसे में बीसीसीआई राहुल द्रविड़ का उत्तराधिकारी कुमार संगकारा को चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: KKR का चौंकाने वाला फैसला, स्टार खिलाड़ी को किया टीम से रिलीज
क्या भारतीय टीम के लिए घाटे का सौदा?
कुमार संगकारा श्रीलंका के सबसे दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। संगकारा ने अपने बल्ले से खूब धूम मचाए हैं। बता दें कि संगकारा ने वनडे फॉर्मेट में कुल 404 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके बल्ले से 14 हजार से भी अधिक रन निकले हैं। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में भी संगकारा 134 मैच में 12 हजार से अधिक रन बना चुके हैं। इससे साफ है कि संगकारा अपने समय के कितने महान क्रिकेटर रहे होंगे। संगकारा के पास तीनों फॉर्मेट में खेलने का अनुभव है। संगकारा ने 56 टी20 मैच भी खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1300 से अधिक रन बनाए हैं। ऐसे में संगकारा का भारत का हेड कोच बनना भारतीय टीम के लिए कोई घाटे का सौदा नहीं है।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
20 mins agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
1 hr agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
2 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
3 hrs agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
3 hrs agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines