BCCI Central Contract: रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं. दोनों टेस्ट और टी20 अंतर्राष्ट्रीय से रिटायरमेंट के बाद अब ये दोनों सिर्फ वनडे मैच खेलते हुए नजर आते हैं. BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में रोहित और विराट काफी समय से टॉप पर थे लेकिन अब उनका डिमोशन होने वाला है. बता दें कि उन्हें बी कैगेटरी में डाला जा सकता है, वहीं टॉप श्रेणी में अब सिर्फ तीन ही खिलाड़ी रहने वाले हैं.
BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में होगा बड़ा बदलाव
बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भारतीय टीम के सबसे अहम क्रिकेटर्स को जगह मिलती है. प्लेयर्स को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा जाता है और उस हिसाब से सालाना कमाई होती है. जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2026-2027 में अब रोहित और विराट का डिमोशन होने वाला है. BCCI ने A+ श्रेणी को खत्म कर दिया है. अब रोहित-विराट को ग्रेड B में जगह मिलने वाली है, वहीं ग्रेड A में सिर्फ शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह खेलते हुए नजर आएंगे. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ग्रेड कुछ इस प्रकार होगी:
- ग्रेड A – शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा.
- ग्रेड B – विराट कोहली, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल.
- ग्रेड C – अक्षर पटेल, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, नीतीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, साई सुदर्शन, रवि बिश्नोई.
ये भी पढ़ें:- जसप्रीत बुमराह के बिना T20 World Cup का आगाज करेगी टीम इंडिया! ओपनिंग मैच से ‘जस्सी’ रहेंगे बाहर?
ग्रेड A में सिर्फ तीन खिलाड़ी क्यों?
अमूमन टॉप ग्रेड में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका मिलता है, जो सभी फॉर्मेट खेलते हैं या फिर टीम का अहम सदस्य होते हैं. रिपोर्ट में मुताबिक शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा टॉप पर रहने वाले हैं. शुभमन गिल और जसप्रीत बुमराह भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. इसी वजह से उन्हें A ग्रेड में रखने का फैसला किया गया है. रवींद्र जडेजा भी पिछले दो-तीन साल की तरह टॉप पर हैं.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर हुआ एक और मैच विनर, सिर्फ 8 मैच खेलने वाले प्लेयर की हुई श्रीलंकाई टीम में एंट्री
संबंधित खबरें
LIVE: बारिश के कारण टॉस में हो रही है देरी, इंतजार कर रही हैं दोनों टीमें
39 mins agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
7 hrs agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
8 hrs agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
8 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
9 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
12 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
12 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
12 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines