Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया से दो कोचों की विदाई पर दिया बड़ा बयान, कहा- पर्दे के पीछे आप...

BCCI on Ryan ten Doeschate & T Dilip: सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप ने टीम इंडिया को अलविदा कह दिया है. अब BCCI ने दोनों की विदाई पर चुप्पी तोड़ी है और आधिकारिक बयान जारी किया है.

विज्ञापन
BCCI ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया से दो कोचों की विदाई पर दिया बड़ा बयान, कहा- पर्दे के पीछे आप...
BCCI का बड़ा बयान (Image: ANI)

BCCI on Ryan ten Doeschate & T Dilip: टीम इंडिया से सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप की विदाई हो गई है. दोनों ने ही टीम इंडिया की सफलता में बड़ा किरदार निभाया. हालांकि, इंग्लैंड दौरे के बाद रयान और दिलीप का सफर टीम इंडिया के साथ खत्म हो गया. इन दोनों ने टीम इंडिया से विदाई पर अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी थी. अब BCCI ने ही इन दोनों कोचों के टीम इंडिया को अलविदा कहने पर चुप्पी तोड़ी और आधिकारिक बयान जारी करते हुए उन्हें शुक्रिया कहा है.

टीम इंडिया से कोचों की विदाई पर BCCI का बड़ा बयान

BCCI ने X पर पूर्व सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप के लिए पोस्ट डाला. उन्होंने इन दोनों के टीम इंडिया में योगदान को याद किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने लिखा, ‘सहायक कोच रयान टेन डोशेट और फील्डिंग कोच टी दिलीप को टीम इंडिया में अपने शानदार योगदान के लिए धन्यवाद. पर्दे के पीछे आपकी मेहनत, प्रोफेशनलिज्म और प्रयासों ने टीम की सफलता और सफर में बड़ा किरदार निभाया. आपके जीवन के अगले अध्याय के लिए हम आप दोनों की सफलता की कामना करते हैं.’

ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर की कुर्सी पर खतरा! ये दिग्गज बन सकता है टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर, BCCI जल्द लेगा फैसला?

विज्ञापन

टीम इंडिया में नए फील्डिंग कोच की एंट्री

टी दिलीप ने 2021 में टीम इंडिया के साथ काम करना शुरू किया था और जुलाई 2026 में उनका फील्डिंग कोच के रूप में कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया. उनके कार्यकाल में भारतीय टीम ने कई खिताब अपने नाम किए. टी दिलीप की जगह अब BCCI ने असम के पूर्व क्रिकेटर और भारतीय महिला टीम के पूर्व फील्डिंग कोच सुभदीप घोष को यह जिम्मेदारी सौंपी है.

रयान टेन डोशेट जुलाई 2024 में भारतीय टीम के सहायक कोच बने थे. उनका कॉन्ट्रैक्ट दो साल बाद खत्म हो गया और उन्होंने टीम को अलविदा कह दिया. बता दें कि रयान ने टीम इंडिया से विदाई के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने का फैसला किया. वह नाइट राइडर्स ग्रुप के नए हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रेटेजी हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- WI vs PAK: बाबर आजम ने अपने पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, 4 सालों का सूखा खत्म करने से चूके

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola