हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैच फिक्सिंग के साये में स्टेट टी20 लीग, BCCI की ACSU ने बिछाया जाल, बच पाना नामुमकिन

BCCI ACSU in Action: भारत में होने वाली अलग-अलग स्टेट लीग पर मैच फिक्सिंग का खतरा मंडरा रहा है. इसी वजह से BCCI की एंटी करप्शन यूनिट सतर्क हो गई है और उन्हें जाल बिछा दिया है.

विज्ञापन
BCCI की ACSU टीम एक्शन में (Image: Instagram/tnpremierleague and ANi)

BCCI ACSU in Action: भारत के लगभग हर राज्य में T20 लीग का आयोजन होता है. इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता के बाद लगभग हर एक स्टेट ने अपनी नई लीग की शुरुआत की है और उनमें से कुछ बेहद सफल भी रही है. अब इन स्टेट T20 लीग पर मैच फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है, जिसे लेकर BCCI की एंटी करप्शन यूनिट एकदम सतर्क हो गई है. उनकी नजर सभी फ्रेंचाइजी लीग पर है और इस जाल से बचना किसी भी मैच फिक्सर या बुकी के लिए लगभग नामुमकिन है.

T20 लीग पर मैच फिक्सिंग का साया

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्टेट T20 लीग में मैच फिक्सिंग जैसी घटनाएं बढ़ने की खबर सामने आ रही हैं. इसी वजह से BCCI की एंटी करप्शन यूनिट पूरी तरह सतर्क हो गई है. रिपोर्ट में BCCI के सोर्स ने कहा, ‘एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट को जानकारी मिली है कि सट्टेबाज और संदिग्ध व्यक्ति अलग-अलग खिलाड़ियों, टीम के मालिकों और आयोजकों से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. यह नियमों के खिलाफ है. इसी वजह से पहली बार एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट की नजरें स्टेट T20 लीग पर भी हैं. पहले इस यूनिट की नजर सिर्फ IPL, टेस्ट और मुख्य मैचों पर रहती थी.’

ये भी पढ़ें:- The Hundred 2026: संजीव गोयनका की मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीता फाइनल, जोस बटलर की कप्तानी में बने चैंपियन

विज्ञापन

TNPL में एक खिलाड़ी के खिलाफ हुई थी कार्रवाई

कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग में एक खिलाड़ी मैच के दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करते हुए पकड़ा गया था, जो नियमों का उल्लंघन है. इसी वजह से BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया. पहले खिलाड़ी पर 2 साल का बैन लगाने की बात कही गई थी लेकिन फिर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर खिलाड़ी को छोड़ दिया गया. तमिलनाडु के उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया था.

खिलाड़ियों के होटलों पर भी नजर

रिपोर्ट में बताया गया है कि BCCI की एंटी करप्शन एंड सिक्योरिटी यूनिट की नजर सिर्फ मैचों पर ही नहीं, बल्कि मैच के बाद खिलाड़ी और अधिकारी होटल में किन लोगों से मिल रहे हैं, उस पर भी नजरें हैं. बताया जा रहा है कि TNPL के पिछले सीजन में कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखने को मिली, जिस वजह से अब BCCI ने सख्ती बढ़ा दी है. एंटी करप्शन यूनिट की नजर सिर्फ TNPL ही नहीं, बल्कि सभी लीग पर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- The Hundred 2026: फाइनल में हारी काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स, ट्रेंट रॉकेट्स ने एकतरफा अंदाज में जीती ट्रॉफी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola