BCCI announce Cash Reward: टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत इतिहास रचने का काम किया है. टीम इंडिया के खिलाड़ियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई की तरफ से 131 करोड़ रुपये के कैश रिकॉर्ड का ऐलान किया गया है. बोर्ड की तरफ से इस बात की जानकारी साझा की जा चुकी है. इसके अलावा टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से भी प्राइज मनी मिली है, जो कि इससे अलग है. हाल ही में महिला वनडे विश्व कप जीतने वाली टीम को भी बोर्ड की तरफ से कैश प्राइज दिया गया था.
पूरे स्क्वॉड में बांटा जाएगा कैश रिवॉर्ड
बीसीसीआई की तरफ से 131 करोड़ की भारी रकम को टीम इंडिया के पूरे स्क्वॉड में बराबरी से बांटा जाएगा. स्क्वॉड में शामिल 15 खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ को भी इसमें से हिस्सा मिलेगा. इससे पहले आईसीसी की तरफ से टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी कि 27.48 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी.
पिछली बार की तुलना में बढ़ाई प्राइज मनी
साल 2024 में जब टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में अपने नाम किया था तब टीम को 125 करोड़ रुपये कैश प्राइज के तौर पर मिले थे. उसमें से हेड कोच राहुल द्रविड़ को 5 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस बार इनामी राशि में 6 करोड़ का इजाफा हुआ है और ये अब तक के भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा इनामी राशि का अमाउंट है.
लगातार 2 बार खिताब जीत रचा इतिहास
टीम इंडिया के सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर इतिहास रचने का काम किया. फाइनल के मैच में टीम ने एकतरफा जीत हासिल कर टाइटल पर कब्जा किया. टीम इंडिया 3 बार टी20 विश्व कप का खिताब जीतने वाली पहली टीम बन चुकी है तो वहीं अपने ही घर में टाइटल भी किसी टीम ने टी20 क्रिकेट इतिहास में पहली बार ही किया है.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: गुजरात टाइटंस में शामिल हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये दिग्गज खिलाड़ी, इंटरनेशनल क्रिकेट में जड़े हैं 40 शतक
संबंधित खबरें
अभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
34 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
12 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
13 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines