हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय T20 टीम का हुआ ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद ब्लॉकबस्टर वापसी

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का चयन हो गया है. एक बड़ी खबर ये है कि भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में धमाकेदार वापसी हुई है. वहीं जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर रखा गया है. आइए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

विज्ञापन
भुवनेश्ववर कुमार की वापसी (Photo: X)

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है. भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद टीम में शानदार वापसी हुई है. टीम इंडिया न्यूजीलैंड के आगामी  दौरे पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलने वाली. जसप्रीत बुमराह को टीम से बाहर रखा गया है. उन्हें आराम दिया गया है. वहीं श्रेयस अय्यर टीम के कप्तान होंगे. स्पिनर रवि बिश्नोई को भी टीम से बाहर किया गया है.

पांच मैचों की होगी टी20 सीरीज

भारतीय टीम मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है. टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से शुरू होने वाला है. भारत पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने वाली है. पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा. दूसरा टी20 मैच 24 अक्टूबर को होगा. वहीं तीसरा मैच 27 अक्टूबर को तय किया गया है. चौथा मैच 30 अक्टूबर और पांचवां और अंतिम टी20 मैच 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें: BCCI ने शुरू की नए चीफ सेलेक्टर की तलाश, अजीत अगरकर का कार्यकाल हुआ खत्म, मांगे गए आवेदन

विज्ञापन

भुवनेश्वर कुमार को मिला अच्छे प्रदर्शन का ईनाम

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल और घरेलू मैचों में लगातार पिछले कुछ सालों में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. इस वजह से ही टीम इंडिया में उनकी वापसी हुई है. सबसे बड़ी बात है कि भुवनेश्वर ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में न्यूजीलैंड की धरती पर ही खेला था. टी20 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद ही भारत ने न्यूजीलैंड का दौरा किया था.

भुवनेश्वर ने पिछले दो सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल में जबरदस्त गेंदबाजी की है. इसकी बदौलत ही उनकी वापसी संभव हो पाई है. भुवनेश्वर ने आईपीएल 2026 में अपनी गेंदबाजी से खूब दिल जीता. उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 28 विकेट चटकाए. उनकी इकॉनमी 7.95 की रही. स्विंग और डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी से उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा. अब वो न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं. न्यूजीलैंड में वो अपने अनुभव का पूरा फायदा उठाकर भारत को जीत दिला सकते हैं. भुवी का इंटरनेशनल करियर बहुत बढ़िया रहा है. अब देखना होगा कि न्यूजीलैंड दौरे पर उनका प्रदर्शन कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप कप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? असली वजह का हुआ खुलासा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola