हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 के बीच BCCI ने कर दिया नई सीरीज का ऐलान, इस देश से होगा टीम इंडिया का सामना

IND vs ZIM: आईपीएल के 19वें सीजन के बीच बीसीसीआई की तरफ के टीम इंडिया की नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. टीम इंडिया जुलाई के महीने में ये सीरीज खेलने के लिए दूसरे देश के दौरे पर जाएगी. आइए आपको भी बताते हैं कि टीम इंडिया का सामना किस टीम से होने वाला है. यहां देखें सीरीज का पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

IND vs ZIM: भारत में इन दिनों आईपीएल की धूम देखने को मिल रही है. इसी बीच बीसीसीआई की तरफ से टीम इंडिया की नई टी20 सीरीज का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलने उतरेगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे के दौरे पर जाएगी. भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई को होने जा रही है. साथ ही सीरीज के सभी मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. इसके बाद साल 2027 जनवरी के महीने में जिम्बाब्वे की टीम भारत के दौरे पर वनडे सीरीज खेलने के लिए आएगी. यहां देखें पूरा शेड्यूल

क्रम संख्यादिन और तारीखमैचस्थान
1गुरुवार, 23 जुलाई 2026पहला T20Iहरारे
2शनिवार, 25 जुलाई 2026दूसरा T20Iहरारे
3रविवार, 26 जुलाई 2026तीसरा T20Iहरारे

सूर्यकुमार की कप्तानी में खेलेगी टीम!

टीम इंडिया ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 का खिताब अपने नाम किया है. टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बीते साल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब डिफेंड किया था. इस दौरे पर भी वो ही टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं. टीम इंडिया के इस दौरे का पहला मुकाबला 23 जुलाई को खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच 25 जुलाई और तीसरा मैच 26 जुलाई को होगा. इस दौरे पर युवा भारतीय टीम खेलने के लिए उतर सकती है और नए खिलाड़ियों को मैनेजमेंट मौका दे सकता है. 

साल 2024 में किया था जिम्बाब्वे का दौरा

टीम इंडिया बीते कुछ समय में लगातार हर साल जिम्बाब्वे के दौरे पर जा रही है. टीम इंडिया के शेड्यूल पर नजर घुमाएं तो पिछले 4 सालों में टीम का ये तीसरा जिम्बाब्वे का दौरा होगा. साल 2024 में टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए उतरी थी और सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया था. इस सीरीज के बाद अगले साल जिम्बाब्वे की टीम वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर आने वाली है, जिसमें 3 मैच खेले जाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया भारी जुर्माना, पहले ही मैच में ‘सरपंच साहब’ को ये चूक पड़ी भारी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola