हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान, रमेश पोवार ने ली अजीत अगरकर की जगह

अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हो गया था. उसके बाद से टीम इंडिया के चयन समिति में एक जगह खाली थी. अब बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी रमेश पोवार की अब चयन समिति में एंट्री हो गई है.

विज्ञापन
Ramesh Powar टीम इंडिया की चयन समिति का बने हिस्सा (Pic Credit- BCCI X)

टीम इंडिया के पूर्व चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को खत्म हुआ था. जिसके बाद बीसीसीआई ने इस पद के लिए आवेदन मांगे थे. कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने इस रोल में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी. जिसके कारण ही लंबे समय तक इनका इंटरव्यू चल रहा था. अब बीसीसीआई ने अगरकर के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी और महिला टीम के हेड कोच रह चुके रमेश पोवार को अब टीम इंडिया का नया सिलेक्टर बनाया गया है. उन्होंने वसीम जाफर को भी पीछे छोड़ दिया. 

रमेश पोवार बने टीम इंडिया के सिलेक्टर 

अजीत अगरकर वेस्ट जोन से थे. अब बीसीसीआई ने वेस्ट जोन से रमेश पोवार को टीम इंडिया का सिलेक्टर बना दिया है. इस रोल के लिए वसीम जाफर ने भी अपना नाम दिया है. लेकिन इंटरव्यू रमेश पोवार ने पास किया है. जिसके कारण ही अब वो टीम इंडिया की चयन समिति का हिस्सा रहने वाले हैं. इस बार पूर्व खिलाड़ियों में कोई भी बड़ा नाम नहीं नजर आ रहा था. जिसके कारण ही पोवार ही इस रेस में सबसे आगे थे. अब बीसीसीआई ने उनके नाम पर मुहर लगा दिया है.  

पोवार ने लंबे समय तक भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हेड कोच की भूमिका निभाई थी. वो लंबे समय तक बीसीसीआई के साथ भी काम कर चुके हैं. उनके इस अनुभव का भी उन्हें बड़ा फायदा हुआ है. पोवार श्रीलंका के खिलाफ वाइट बॉल सीरीज से पहला सिलेक्शन करेंगे. अब उनकी एंट्री के बाद देखना होगा कि टीम इंडिया क्या बड़ा फैसला करती है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए सिर्फ 4 सिलेक्टरों ने ही टीम इंडिया का चयन किया था. रमेश पोवार के ऊपर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं. 

विज्ञापन

जानिए रमेश पोवार का रिकॉर्ड 

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ऑफ स्पिनर रमेश पोवार ने सिर्फ 2 टेस्ट मैच ही खेले थे. इस दौरान उन्होंने 19.66 की औसत से 6 विकेट हासिल किया था. पोवार का इकॉनमी रेट इस दौरान 2.80 का रहा था. हालांकि इस दौरान उन्होंने बल्ले से 2 पारियों में सिर्फ 13 रन ही बनाए थे. पोवार ने टीम इंडिया के लिए कुल 31 वनडे मैच खेले थे. रमेश पोवार ने 35.02 की औसत से 34 विकेट अपने नाम किया था. रमेश की इस दौरान इकॉनमी रेट 4.65 की रही थी. बल्लेबाजी में उन्होंने 1 अर्धशतक की मदद से कुल 163 रन बनाए थे. 

ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी का धमाका, गुजरात के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक, ठोका टीम इंडिया के लिए दावा

विज्ञापन

IPL में रमेश पोवार ने पंजाब किंग्स के लिए 2012 तक खेला था. हालांकि उनका रिकॉर्ड आईपीएल में बहुत अच्छा नहीं रहा था. हालांकि उसके बाद भी वो हमेशा से ही टीम इंडिया के आस-पास ही नजर आए हैं. बीसीसीआई ने उन्हें अलग-अलग रोल में मौका दिया है. अब इस भूमिका में भी वो खुद को साबित करना चाहेंगे. जिससे लंबे समय तक इस रोल में नजर आ सके.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब बल्ले से मचाना होगा धमाल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola