बीसीसीआई ने रमेश पोवार को अब चयन समिति में एंट्री दी है. रमेश पोवार ने चयन समिति में पूर्व चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर को रिप्लेस किया है. रमेश पोवार ने टीम इंडिया के लिए कम टेस्ट मैच ही खेले हैं. जिसके कारण ही वो चीफ सिलेक्टर नहीं बन पाए. ऐसे में बीसीसीआई ने अब पहले से ही चयन समिति में नजर आ रहे पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा को ये जिम्मेदारी सौंप दी है. अब ओझा की अगुवाई में टीम इंडिया के आने वाली सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया जाएगा. जिसमें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी शामिल है.
प्रज्ञान ओझा बने टीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर
पूर्व भारतीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा सितंबर 2025 में टीम इंडिया के सिलेक्टर बने थे. उस समय उनके साथ आरपी सिंह भी सिलेक्टर बने थे. उस समय चीफ सिलेक्टर की भूमिका में अजीत अगरकर नजर आ रहे थे. अगरकर ने 2023 जुलाई में टीम इंडिया के मुख्य चीफ सिलेक्टर बने थे. उन्होंने टीम इंडिया का ऐलान 3 सालों से ज्यादा किया था. उन्होंने 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में उन्हें रिप्लेस करना बिल्कुल भी आसान नहीं था.
रमेश पोवार की एंट्री के बाद ही बीसीसीआई ने ऐलान कर दिया कि प्रज्ञान ओझा टीम इंडिया के अगले चीफ सिलेक्टर होंगे. ओझा ने चयन समिति में मौजूद सभी पूर्व खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेला है. जिसका उन्हें अब फायदा मिला है. मौजूदा चयन समिति में प्रज्ञान ओझा, रमेश पोवार, आरपी सिंह के अलावा अजय रात्रा और शिव सुंदर दास भी नजर आ रहे हैं. इन 5 सदस्यों को अब आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का ऐलान करना है.
कैसा है प्रज्ञान ओझा का रिकॉर्ड?
टीम इंडिया के लिए प्रज्ञान ओझा ने कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 30.26 की औसत से 113 विकेट अपने नाम किया था. इस दौरान ओझा ने 7 बार 5 विकेट हॉल लिया है. वहीं 1 बार 10 विकेट हॉल भी ओझा के नाम हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 18 वनडे मैच खेला है. ओझा ने 31.04 की औसत से 21 विकेट अपने नाम किया है. प्रज्ञान का इकॉनमी रेट 4.46 का रहा है. ओझा ने 6 टी-20 मुकाबला भी खेला है. प्रज्ञान ने 13.20 की औसत से 10 विकेट हासिल किए हैं. ओझा की इकॉनमी रेट 6.28 का रहा है.
ये भी पढ़ें: बीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान, रमेश पोवार ने ली अजीत अगरकर की जगह
चयन समिति में एंट्री के बाद ही प्रज्ञान ओझा ने अपना अनुभव दिखाया था. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की टीम इंडिया में एंट्री का श्रेय ओज्ञा और आरपी सिंह को ही दिया जाता है. इसके अलावा जब वो कार्यवाहक चीफ सिलेक्टर बने, तो उन्होंने फौरन भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी कराई. इन दोनों फैसलों के कारण ही बीसीसीआई, टीम मैनेजमेंट और फैंस भी ओझा से बड़ी उम्मीद लगाए हुए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, अब बल्ले से मचाना होगा धमाल
संबंधित खबरें
2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
46 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
46 mins agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
48 mins agoसरफराज खान ने 18वां शतक मारकर खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा
1 hr agoकौन हैं रमेश पवार? जिन्हें मिली टीम इंडिया की सेलेक्शन कमिटी में जिम्मेदारी
1 hr agoधोनी-युवराज के क्लब में शामिल हुए सलमान अली आगा
2 hrs agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
2 hrs agoकौन हैं चिन्मय सुतार? जिन्होंने रणजी में नाबाद 400 रन ठोक कर मचाई सनसनी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में 78 साल बाद फिर दिखा 400 रन का करिश्मा
3 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में अच्छा नहीं है रोहित शर्मा का रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines