BCCI announced India Women U19 squads: बीसीसीआई की तरफ से अंडर 19 महिला टीम के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. श्रीलंका की टीम टी20 और वनडे सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आ रही है. इस दौरे पर 3 वनडे तो वहीं 3 टी20 मैच खेले जाएंगे. दोनों टीमों के बीच 22 जून से सीरीज का आगाज होने जा रहा है. वनडे और टी20 दोनों के लिए भाविका अहीर को कप्तान नियुक्त किया गया है. हालांकि, अंडर 19 टी20 विश्व कप में उनका बल्ला खामोश ही रहा था. आइए आपको इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का फुल स्क्वाड और शेड्यूल दिखाते हैं.

भाविका अहीर को मिली कप्तानी

टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दोनों सीरीज में भाविका अहीर कप्तानी करती हुई नजर आने वाली हैं. आखिरी बार वो अंडर 19 टीम इंडिया के लिए महिला टी20 विश्व कप में खेलती हुई नजर आई थीं लेकिन उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा था. 

T20 और ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्काड

भारत महिला U19 T20 टीम: भाविका अहिरे (कप्तान) (विकेटकीपर), इरा जाधव, तनिष्का शर्मा, ईश्वरी अवसरे, अवनी चावड़ा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, मनियार मैत्री, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर)

भारत महिला U19 ODI टीम: भाविका अहिरे (कप्तान) (विकेटकीपर), इरा जाधव, दीया यादव, ईश्वरी अवसरे, वी प्रतीक्षा, महतो निधि, पूर्वा सिवाच, कुमारी पलक, महक नरवासे (उपकप्तान), काशवी कांदिकुप्पा, विधि परमार, गौरी गोयल, जान्हवी विरकर, अनादि तागड़े, के दीक्षा (विकेटकीपर).

IND vs SL सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

क्रमांकदिनतारीखसमय (स्थानीय)मैचस्थान
1सोमवार22 जून 2026दोपहर 1:00 बजेपहला टी20चेन्नई
2बुधवार24 जून 2026दोपहर 1:00 बजेदूसरा टी20चेन्नई
3शनिवार27 जून 2026दोपहर 1:00 बजेतीसरा टी20चेन्नई
4मंगलवार30 जून 2026सुबह 9:00 बजेपहला वनडेपुडुचेरी
5शुक्रवार03 जुलाई 2026सुबह 9:00 बजेदूसरा वनडेपुडुचेरी
6सोमवार06 जुलाई 2026दोपहर 2:00 बजेतीसरा वनडेपुडुचेरी

ये भी पढ़िए- IND vs AFG: ODI सीरीज के लिए अफगानिस्तान ने स्क्वाड में किया बदलाव, तूफानी गेंदबाज को किया शामिल