ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. मल्टी डे टेस्ट मैच और वनडे के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान हुआ है. मल्टी डे मैच के लिए देवदत्त पडिक्कल कप्तान होंगे, जबकि वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तान बनाया गया है. हार्दिक पांड्या की भी वापसी हुई है, जो लंबे समय से चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे.
ऋतुराज गायकवाड़ को मिली कप्तानी
वनडे सीरीज के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी मिली है. वह लगाताक घरेलू क्रिकेट में और भारतीय A टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन भारतीय टीम में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें मौका नहीं मिल रहा है.
इसके अलावा हार्दिक पांड्या को भी टीम में शामिल किया गया है. हार्दिक इन दिनों चोटिल चल रहे हैं और बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं. उन्हें आयरलैंड दौरे पर खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड दौरे पर भी खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में नहीं अनफिट होने की वजह से नहीं चुना गया था. इसके अलावा हार्दिक को 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया है.
ये भी पढ़ें: दलीप ट्रॉफी फाइनल में नया विवाद, मोहम्मद शमी की अंपायर से हुई बहस
भारतीय A टीम में वनडे सीरीज के लिए कुमार कुशाग्र को मौका मिला है. उन्होंने दलीप ट्रॉफी फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ शानदार शतक बनाया था. इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह को भी मौका दिया गया है, जो शेरे ए पंजाब टी-20 लीग 2026 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ये खिलाड़ी भारत A के लिए अब नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड मुकाबलों के टिकट को लेकर मची होड़
कब शुरू होगी सीरीज
भारत A और ऑस्ट्रिलाय A के बीच 22 सितंबर को पहला मल्टी डे टेस्ट मैच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से खेला जाना है.
वहीं, 6 अक्टूबर से वनडे सीरीज का आगाज होगा. दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि तीसरा मुकाबला 11 अक्टूबर को खेला जाना है. सभी मुकाबले पुडुचेरी में खेले जाएंगे.
भारत ए वन-डे टीम: प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रजत पाटीदार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अर्शिन कुलकर्णी, अरशद खान, नमन धीर, हार्दिक पंड्या*, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), गुरजापनीत सिंह, यश ठाकुर.
भारत ए मल्टी-डे टीम: अमन मोखड़े, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (कप्तान) , साई सुदर्शन (उपकप्तान), यश राठौड़, शेख रशीद, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, अंशुल कंबोज, प्रफुल्ल हिंगे, एन जगदीसन (विकेटकीपर), नचिकेत भुटे, वी वैश्य.
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
7 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
40 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines