BPL Suspended by BCB: बांग्लादेश प्रीमियर लीग पर ताला लग गया है. सालों से BPL का आयोजन हो रहा है, लेकिन इस बार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस टूर्नामेंट का आयोजन नहीं कराने का फैसला लिया है. बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने अपना फ्यूचर प्लान सामने रखा और बताया कि इस बार बांग्लादेश प्रीमियर लीग नहीं खेला जाएगा और नए एवं सख्त नियमों के साथ BPL की वापसी कराई जाएगी. अभी यह लीग नुकसान में थी, जिस वजह से BCB ने बड़ा कदम उठाया.
BPL पर लगा ताला
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने ऐलान किया है कि BPL का इस साल आयोजन नहीं होगा. उन्होंने साफ किया कि कई टीमें लीग के नियम-कानूनों का पालन नहीं कर पा रही हैं. बांग्लादेश प्रीमियर लीग की शुरुआत 2012 में हुई थी, लेकिन यह भारत और ऑस्ट्रेलिया की T20 लीग की तरह सफलता हासिल करने में असफल रहा.
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया छोड़ अब पुर्तगाल के लिए मचाया गदर, मोइसेस हेनरिक्स ने तूफानी शतक से तोड़े रिकॉर्ड
BPL के कारण कर्ज में है क्रिकेट बोर्ड
तमीम इकबाल ने बताया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BPL के कारण आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. उनके मुताबिक BPL के कारण पिछले दो साल में क्रिकेट बोर्ड को 3.3 मिलियन डॉलर (31 करोड़ रुपये) का नुकसान हुआ है. उन्होंने कहा, ‘BCB को फ्रेंचाइजी क्रिकेट से फायदा होना चाहिए, नुकसान नहीं. जब तक हम चीजें सही नहीं करते, यह टूर्नामेंट जरूरी नहीं है.’
भ्रष्टाचार के मामले ने भी बढ़ाई टेंशन
पिछले कुछ महीनों में बांग्लादेश प्रीमियर लीग विवादों में रहा है. मई में BCB ने एक खिलाड़ी और कई मैच अधिकारियों को सट्टेबाजी के आरोपों में सस्पेंड कर दिया था. पिछले सीजन में खिलाड़ियों ने BCB अधिकारी नजमुल इस्लाम के बयान से नाराज होकर कुछ मैचों को बॉयकॉट भी किया था. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब चीजों को सुधारना चाहता है. तमीम इकबाल ने साफ किया कि अगले साल अप्रैल या मई में फ्रेंचाइजी सिलेक्शन की प्रक्रिया शुरू होगी और विदेशी टीमें भी इसमें हिस्सा ले सकती हैं.
ये भी पढ़ें:- पूर्व ओलंपियन शिवपाल सिंह पर लगा 10 साल का बैन, डोपिंग मामले में NADA का हंटर
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
10 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
15 mins agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
2 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
2 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
3 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
3 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines