IPL 2026: KKR से निकाले जाने के बाद मुस्ताफिजुर रहमान ने तोड़ी चुप्पी, कहा-अगर वो….

Mustafizur Rahman Breaks Silence: आईपीएल 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के कहने पर केकेआर ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. अब वह आईपीएल 2026 नहीं खेलेंगे. इसके बाद रहमान ने पहला रिएक्शन दिया है. उनका बयान चर्चा में है.

cricket News - 2026-01-03T221925.281

Mustafizur Rahman: आईपीएल 2026 से पहले केकेआर को बड़ा झटका लगा. टीम ने बीसीसीआई के आदेश के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. पिछले कुछ समय से मुस्ताफिजुर की आईपीएल में भागीदारी को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा था. ऐसे में बीसीसीआई को आईपीएल 2026 से पहले मुस्ताफिजुर को लेकर बड़ा फैसला सुनाना ही पड़ा और उन्हें रिलीज कर दिया गया. अब बांग्लादेश के तेज गेंदबाज ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

मुस्ताफिजुर रहमान ने दिया पहला रिएक्शन

केकेआर ने उन्हें आगामी सीजन से बाहर कर दिया, जिसके बाद रहमान ने बांग्लादेश क्रिकेट वेबसाइट बीडीक्रिकटाइम से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा “अगर आपको टीम से बाहर कर दिया जाए तो आप और क्या कर सकते हैं”

विज्ञापन

केकेआर ने रहमान को आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में आगामी सीजन के लिए 9 करोड़ 20 लाख में अपनी टीम में खरीदा था. हालांकि अब उनके रिलीज होने के बाद केकेआर का पेस अटैक कमजोर पड़ जाएगा, क्योंकि मुस्ताफिजुर आईपीएल में कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेल चुके हैं और उनके पास काफी अनुभव है.

विज्ञापन

समाजिक विरोध से बढ़ा विवाद

रहमान को लेकर भारत में कुछ राजनीतिक संगठनों और धार्मिक समूहों ने विरोध किया था. बांग्लादेश में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं और वहां के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर तेज गेंदबाज का लगातार आईपीएल 2026 खेलने पर विवाद हो रहा था. बीजेपी के नेता कौस्तव बागची ने केकेआर के सह मालिक शाहरुख खान की भी आलोचना की थी. रहमान आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, सीएसके, एमआई, एसआरएच और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 60 आईपीएल मैच में 65 विकेट लिए हैं. वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाली बांग्लादेशी खिलाड़ी भी बने थे. रहमान के पास डेथ ओवर में सटीक गेंदबाजी करने का अच्छा खासा अनुभव है. वह अपनी बेहतरीन लाइन लेंथ के अलावा स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ