BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में तेज गेंदबाज नाथन कुल्टर नाइल ने एक तूफानी गेंद से उस्मान ख्वाजा को क्लीन बोल्ड कर दिया। जिस गेंद पर ब्रिसबेन हीट के कप्तान उस्मान ख्वाजा चारों खाने चित हो गए वो पड़कर अंदर आई थी, लिहाजा बल्लेबाज पूरी तरह उसे मिस कर गया और गेंद ने गिल्लियां उड़ा दीं। आउट होने के बाद उस्मान ख्वाजा हैरान दिखे। इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
चारों खाने चित हुए उस्मान ख्वाजा
दरअसल, बिग बैश लीग के तहत खेले गए 22 जनवरी को पहले मैच में नाथन कुल्टर नाइल मेलबर्न की टीम की तरफ से पारी का 7वां ओवर लेकर आए थे, इस ओवर की अंतिम गेंद पर उन्होंने उस्मान ख्वाजा का शिकार कर लिया।गेंद पिच पर गिकर अंदर आई और सीधा स्टंप में घुस गई। इस गेंद पर बल्लेबाज ने मिड विकेट एरिया में शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन वह विफल रहा।
और पढ़िए –IPL 2023: सफेद दाढ़ी में एमएस धोनी का न्यू लुक वायरल, फैंस बोले- फायर है…
https://twitter.com/BBL/status/1616998927559168000?s=20&t=EaQfzzPA-2q27rySVNoBLw
बिग बैश लीग के 51वें मैच का हाल
बिग बैश लीग का 51वां मैच ब्रिसबेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया है। इस मुकाबले में ब्रिसबेन हीट ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसा पर 188 रन बनाए थे। टीम के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैम हेन ने 73, जबकि छठवें नंबर पर आए जिमी पेयर्सन ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान उस्मान ख्वाजा ने 24 रनों का योगदान दिया।
4 रनों से हार गई मेलबर्न स्टार्स की टीम
और पढ़िए –SA20: ‘धोनी जैसा खिलाड़ी…,’ स्मिथ ने एमएस धोनी पर दिया बड़ा बयान
189 रनों के टारगेट के जवाब में मेलबर्न स्टार्स 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई और 4 रनों से मैच हार गई। मेलबर्न के लिए अंत में मार्कस स्टोयनिस और हिलटोन कॉर्टराइट ने 36 और 33 रनों की पारी खेली और अंत तक डटे रहे, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
19 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines