BBl 2023: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग अब अंतिम चरण में है। इस लीग का आज पहला नॉकआउट मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स बनाम ब्रिस्बेन हीट के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ब्रिस्बेन हीट के कप्तान उस्मान ख्वाजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है, जबकि एरोन फिंच की कप्तानी वाली टीम बल्लेबाजी कर रही है। ये मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।
मैथ्यू क्रिचली ने ठोका 107 मीटर लंबा छक्का
इस मुकाबले में मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मैथ्यू क्रिचली ने तेज गेंदबाज जेम्स बाजले के खिलाफ 15वें ओवर में लगातार दो छक्के ठोके। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का लगाया, फिर दूसरी गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से गेंद को 107 मीटर दूर दर्शकों के बीच भेज दिया।
और पढ़िए – उस्मान ख्वाजा ने घुटना टेक मारा तूफानी छक्का, गेंद गोली की रफ्तार से बाउंड्री पार, देखें Video
मैथ्यू क्रिचली ने 23 रन बनाए
मैथ्यू क्रिचली नाम के बल्लेबाज ने 18 गेंद में 23 रन बनाए। उनकी पारी छोटी थी, लेकिन इस छोटी पारी में क्रिचली ने 2 तूफानी छक्के ठोककर अपनी छाप छोड़ दी। उनके छक्कों पर दर्शकों ने खूब तालियां पीटीं।
और पढ़िए – Novak Djokovic जैसा कोई नहीं…10वीं बार जीता ऑस्ट्रेलियाई ओपन, राफेल नडाल की बराबरी
मेलबर्न रेनेगेड्स ने बनाए रन, मार्श ने खेली शानदार पारी
अगर मैच की बात करें तो मेलबर्न रेनेगेड्स ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए हैं। सलामी बल्लेबाज Shaun Marsh अंत तक डट रहे और 82 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 9 चौके और 2 छक्के लगाए। अब ब्रिस्बेन हीट को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 163 रन बनाने होंगे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
मेलबर्न रेनेगेड्स- मार्टिन गुप्टिल, शॉन मार्श, सैम हार्पर (डब्ल्यू), आरोन फिंच (सी), मैथ्यू क्रिचली, जोनाथन वेल्स, विल सदरलैंड, टॉम रोजर्स, कोरी रोक्चिसियोली, डेविड मूडी, फवाद अहमद
ब्रिस्बेन हीट- उस्मान ख्वाजा (कप्तान), जोश ब्राउन, मारनस लाबुस्चगने, मैट रेनशॉ, सैम हैन, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), जेम्स बाजले, माइकल नेसर, जेवियर बार्टलेट, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
38 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines