BBL 2023: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग में एक से बढ़कर शॉट देखने को मिल रहे हैं। इस लीग के तहत रविवार को खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने एक खतरनाक छ्क्का ठोका, जिस शॉट की मदद से उन्होंने गेंद को दर्शकों के बीच पहुंचाया, वह फावड़ा चलाने के अंदाज में लगाया गया था, इस शॉट में गेंद और बल्ले के बीच इतना शानदार कनेक्शन हुआ कि यॉर्क लेंथ की बॉल पलक झपकते ही छक्के के लिए चली गई।
स्टोयनिस ने ठोका खतरनाक छक्का
दरअसल, ब्रिसबेन हीट के तेज गेंदबाज माइकल नेसर पारी का 19वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद उन्होंने जड़ में यॉर्क लेंथ डाली, जिसे स्टोइनिस ने खोदा और लॉन्ग ऑफ के ऊपर से छक्का ठोक डाला। इस शॉट को देखकर गेंदबाजी भी हैरान रह गया। स्टोयनिस ने मैच में 36 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए, हालांकि उनका यह छक्का सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
और पढ़िए –SA20: ‘धोनी जैसा खिलाड़ी…,’ स्मिथ ने एमएस धोनी पर दिया बड़ा बयान
बिग बैश लीग के 51वें मैच का हाल
बिग बैश लीग का 51वां मैच ब्रिसबेन हीट बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया है। इस मुकाबले में ब्रिसबेन हीट ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसा पर 188 रन बनाए थे। टीम के लिए पांचवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे सैम हेन ने 73, जबकि छठवें नंबर पर आए जिमी पेयर्सन ने 57 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान उस्मान ख्वाजा ने 24 रनों का योगदान दिया।
4 रनों से हार गई मेलबर्न स्टार्स की टीम
189 रनों के टारगेट के जवाब में मेलबर्न स्टार्स 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 184 रन ही बना पाई और 4 रनों से मैच हार गई। मेलबर्न के लिए अंत में मार्कस स्टोइनिस और हिलटोन कॉर्टराइट ने 36 और 33 रनों की पारी खेली और अंत तक डटे रहे, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
और पढ़िए –IPL 2023: सफेद दाढ़ी में एमएस धोनी का न्यू लुक वायरल, फैंस बोले- फायर है…
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
34 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines