BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे बिग बैश प्रीमियर लीग में हर रोज रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इन मैचों में दमदार शॉट्स तो देखने को मिल ही रहे हैं वहीं इसके साथ ही कुछ शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन भी दिखा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मेलबर्न रेनेगेट्स और ब्रिसबेन हीट के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैट में टॉस जीतकर ब्रिसबेन हीट ने 138 रनों का लक्ष्य दिया जिसका पीछा करते हुए मेलबर्न की टीम की हालत खराब होती नजर आ रही है। टीम ने 10 ओवर में ही 4 विकेट गंवा दिए हैं।
माइकल नेसर ने ली हैट्रिक
138 रनों का छोटा सा लक्ष्य का पीछे करने उतरी रेनेगेट्स की टीम ने पहली ही गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया और सेम हार्पर शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद जैक फ्रेसर क्रीज पर उतरे लेकिन वे भी ओवर की आखिरी गेंद पर माइकर नेसर की गेंद का शिकार हो गए। जिसके बाद नेसर फिर तीसरे ओवर में आए। उन्होंने इस ओवर की पहली गेंद पर नीक मेडिंसन को क्लीन बोल्ड कर दिया। निक को लग रहा था कि गेंद बाहर जा रही है और वे इसे छोड़ रहे थे कि अचानक टप्पा पड़ते ही कोण बदल गया और बॉल सीधे स्टंप में घुस गई।
लगातार दो गेंदों पर विकेट लेने के बाद नेसर ने दमदार हैट्रिक बॉल डाली जिसे जोनाथन वेल्स पड़ नहीं पाए और वे भी क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरफ नेसर ने अपनी हैट्रिक पूरी की और रेनेगेट्स की हालत खराब कर दी। हालांकि फिलहाल एरोन फिंच और आंद्रे रसल ने पारी को संभाल लिया है।
और पढ़िए – BBL 2022: Asif Ali ने मचा दिया गदर, 13 गेंदों में कूट डाले 41 रन, देखें वीडियो
टॉम रोजर्स ने झटके 4 विकेट
माइकल नेसर से पहले इस मैच में टॉम रोजर्स ने गदर मचा दिया। पहली पारी में उन्होंने मात्र 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट ले लिए और टीम को मजबूत स्थिति में ले आए। वहीं ब्रिसबेन हीट की तरफ से सिर्फ पियरसन ही 30 का आंकड़ा पार कर सके।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines