BBL 2022-23: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2022-23 में आज सिडनी थंडर और पर्थ स्कॉचर्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पर्थ स्कॉचर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया और सिडनी थंडर्स को 111 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया। जिसके बाद टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 12.5 ओवर में 112 रन बनाकर मैच को आसानी से जीत लिया। इस मैच में सिडनी थंडर्स की तरफ से डेविड वॉर्नर ने वापसी की हालांकि वे एम कैली की गेंद पर आउट हो गए।
IND vs AUS: ‘बहुत निराश हूं…’, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए नहीं चुने जाने पर स्टार खिलाड़ी का छलका दर्द
रिवर्स स्वीप मारने जा रहे थे डेविड वॉर्नर, गेंदबाज ने कर दिया खेल
दरअसल साउथ अफ्रीका से सीरीज खत्म होने के बाद अपनी टीम सिडनी थंडर्स के लिए पहला मैच खेल रहे डेविड वॉर्नर ने धीमी शुरुआत की। वे इसे बदलकर एक्सीलेटर पर पैर रखने ही वाले थे कि अचानक 10वें ओवर में एम कैली गेंदबाजी करने आए। उनकी दूसरे गेंद पर डेविड वॉर्नर ने नीचे झुककर सूर्यकुमार यादव जैसे रिवर्स स्वीप खेलनी चाही। लेकिन वार्नर के इरादो को गेंदबाज ने समझ लिया और धीमी गेंद डाली जो उनके बल्ले से टकराकर सीधे कीपर के हाथों में चली गई। इस प्रकार डेविड वॉर्नर 19 रन बनाकर आउट हो गए।
प्वाइंट टेबल में दोनों टीमों की स्थिति
अगर बिग बैश लीग की प्वाइंट टेबल पर नजर डालें तो सिडनी थंडर चौथे स्थान पर है। सिडनी ने 10 में से 6 मुकाबले जीते हैं। वहीं पर्थ स्कॉचर्स की टीम नंबर वन है। इस टीम ने 9 में से 7 मैच जीतकर 14 प्वाइंट हासिल किए हैं और टॉप पर विराजमान है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
पर्थ स्कॉचर्स (प्लेइंग इलेवन)– कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीफन एस्किनाज़ी, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (डब्ल्यू), एश्टन टर्नर (सी), निक हॉब्सन, एश्टन एगर, मैथ्यू केली, एंड्रयू टाय, डेविड पायने, लांस मॉरिस।
सिडनी थंडर (प्लेइंग इलेवन)– डेविड वार्नर, मैथ्यू गिलक्स (डब्ल्यू), सैम व्हाइटमैन, ओलिवर डेविस, एलेक्स रॉस, डैनियल सैम्स, बेन कटिंग, नाथन मैकएंड्रू, क्रिस ग्रीन (सी), ब्रेंडन डोगेट, उस्मान कादिर।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines