BBL 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही टी 20 लीग बिग बैश में कमाल के नजारे देखने को मिल रहे हैं। इस लीग में अफगानिस्तान टीम के ऑलराउंडर राशिद खान ने बल्ले से तबाही मचाई। एडिलेड स्टाइकर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की स्टाइल में हेलिकॉप्ट शॉट लगाया। इस छक्के को देखकर गेंदबाज भी हैरान रह गया।
राशिद खान ने मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से हेलिकॉप्टर शॉट खेलते हुए गेंद को सीधा दर्शकों के बीच भेज दिया। राशिद के इस शॉट पर दर्शक झूम उठे। छक्का मारने के बाद राशिद ने कमाल का रिएक्श भी दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार, IPL में भी फिटनेस पर रखा जाएगा ध्यान!
https://twitter.com/FoxCricket/status/1609147321182478336?s=20&t=q92oDJ1b9LgIXBSk-GDXuA
मैच का हाल
जिस मैच में राशिद खान ने यह छक्का लगाया वो बिग बैश लीग का 23वां मुकाबला था, जो एडिलेड स्ट्राइकर्स बनाम मेलबर्न स्टार्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे। इस टारगेट के जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स 20 ओवर मं 178 ही बना सकी और 8 रनों से यह मुकाबला हार गई।
https://twitter.com/Master__Cricket/status/1608441133478350848?s=20&t=730gF3Kg-j0-ZzZLbcIKcg
मार्कस स्टोइनिस ने खेली थी तूफानी पारी, राशिद ने बल्ले से मचाई तबाही
इस मैच में जहां मेलबर्न की तरफ से मार्कस स्टोइनिस ने 74 रनों की तूफानी पारी खेली थी। उन्होंने 6 छक्के और 5 चौके लगाए थे, तो वहीं एडिलेड के लिए 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए राशिद खान ने बल्ले से तबाही मचाते हुए 14 गेंद में 24 रन बनाए थे, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अंतिम दो गेंद में 10 रनों की दरकार थी, जो नहीं बन पाए और राशिद खान की टीम 8 रनों से यह मुकाबला हार गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
3 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines