नई दिल्ली: बिग बैश लीग (BBL 2022) के तहत मंगलवार को मेलबर्न स्टार्स और रेनेगेड्स के बीच खेले गए मुकाबले में एडम जंपा के मांकडिंग रनआउट पर खासा बवाल हो गया। जंपा के रेनेगेड्स के बल्लेबाज टॉम रोजर्स को रनआउट करने के बाद अंपायर ने इसे नॉटआउट करार दे दिया। हालांकि नियमानुसार बल्लेबाज नॉटआउट था, लेकिन स्टार्स के कोच डेविड हसी ने इस विवाद के बीच बड़ा बयान देकर अलग ही चर्चा छेड़ दी है।
यह क्रिकेट खेलने का सही तरीका नहीं है
मेलबर्न स्टार्स के कोच डेविड हसी ने मैच के बाद कहा- अगर अंपायर मेलबर्न रेनेगेड्स के बल्लेबाज टॉम रोजर्स को नॉन-स्ट्राइकर एंड पर रन आउट करार देते तो एडम जंपा अपनी अपील वापस ले लेते। प्रसारकों के साथ बातचीत में स्टार्स के कोच डेविड हसी ने घटना पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा- “मैंने जैम्प्स से पहले ही बात कर ली थी। उन्होंने कहा कि अगर इसे आउट करार दिया जाता तो हम वैसे भी अपनी अपील वापस ले लेते। यह क्रिकेट खेलने का सही तरीका नहीं है।
और पढ़िए –IND vs SL 1st T20: Ishan Kishan ने ठोका तूफानी छक्का, देखकर दंग रह गई विरोधी टीम
हसी ने आगे कहा- यह बल्लेबाज को बहुत जल्दी क्रीज नहीं छोड़ने की चेतावनी थी क्योंकि पारी के अंत में आमतौर पर यही होता है।” हालांकि हसी का कमेंट पचा पाना मुश्किल हो रहा है क्योंकि यदि जंपा सिर्फ चेतावनी देना चाहते तो न तो वह गिल्लियां बिखेरते और न ही अंपायर से बहस करते।
मूडी और शम्सी ने किया ट्वीट
इस बीच टॉम मूडी और तबरेज शम्सी ने एडम जंपा-टॉम रोजर्स घटना पर डेविड हसी के कमेंट को लेकर बात की। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर टॉम मूडी ने डेविड हसी के इंटरव्यू के बाद लिखा- “दिलचस्प … ‘क्रिकेट खेलने का सही तरीका नहीं है’ क्या बल्लेबाज मैदान चुरा रहा है या गेंदबाज बल्लेबाज को आउट कह रहा है?”
और पढ़िए–IND vs SL Live: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में दो खिलाड़ियों का डेब्यू, जानिए प्लेइंग इलेवन
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के स्पिनर तबरेज शम्सी ने भी टॉम मूडी के कमेंट पर इस तरह अपनी राय रखी- लगता है कि बल्लेबाज का क्रीज से निकलकर शायद कोच की बात कर रहा होगा। यही एकमात्र वेलिड जवाब है।” जहां तक मेलबर्न स्टार्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मैच का सवाल है, रेनेगेड्स ने 33 रनों से मैच जीत लिया। संयोग से टॉम रोजर्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोजर्स ने स्टार्स को हराने में मदद करने के लिए दूसरी पारी में पांच विकेट लिए।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
2 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
3 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
4 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
5 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
5 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
6 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
6 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
6 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines