Brisbane Heat vs Perth Scorchers: ऑस्ट्रेलिया में खेली जा रही बिग बैश लीग 2022-23 का आज 37वां मुकाबला है। इस मैच में ब्रिसबेन हीट बनाम पर्थ स्कॉचर्स की टीमें आमने-सामने हैं। मैच में टॉस हारने के बाद ब्रिसबेन हीट ने पहले बल्लेबाजी की और पर्थ स्कॉचर्स के सामने 155 रनों का लक्ष्य रखा। ब्रिसबेन हीट की पारी की जोश ब्राउन ने धमाकेदार शुरुआत की थी और एक शानदार छक्का भी मारा था हालांकि वे बदकिस्मत रहे और बुरी तरह आउट हो गए। उनका विकेट देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
जोश ब्राउन की खराब किस्मत
दरअसल टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ब्रिसबेन हीट के ओपनर जोश ब्राउन ने आते ही एक छक्का और चौका जड़ दिया। वे शानदार लय में नजर आ रहे थे कि अचानक चौथे ओवर में बेहरनऑफ आए। उन्होंने शुरू से ही जोश को परेशान किया वहीं उनकी पांचवी गेंद को जोश पड़ नहीं पाए और गेंद उनके पैर और कंघे से टकराकर सीधे मैदान पर गिरी। वहीं इसके बाद बॉल स्टंप में घुस गई और जोश आउट हो गए। इस विकेट को देखकर हर कोई हैरान रह गया और जोश को भी अपनी खराब किस्मत पर भरोसा नहीं हुआ।
ब्रिसबेन हीट बनाम पर्थ स्कॉचर्स लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो ब्रिसबेन हीट ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए पर्थ स्कॉचर्स ने 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। वहीं एरोन हॉर्डी और जोश इंग्लिश स्ट्राइक पर मौजूद हैं।
ब्रिस्बेन हीट प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा (कप्तान), जोश ब्राउन, मारनस लाबुशेन, मैट रेनशॉ, जिमी पीरसन (विकेटकीपर), मैक्स ब्रायंट, रॉस व्हाइटली, माइकल नेसर, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुह्नमैन, स्पेंसर जॉनसन
पर्थ स्कॉचर्स प्लेइंग 11
कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीफन एस्किनाज़ी, आरोन हार्डी, जोश इंगलिस (wk), एश्टन टर्नर (c), निक हॉब्सन, एश्टन एगर, मैथ्यू केली, एंड्रयू टाय, जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीटर हैट्ज़ोग्लू
और पढ़िए –BBL 2022: छक्का ठोकने के चक्कर में बोल्ड हुए Ross Whiteley, फुल टॉस गेंद ने उड़ा दी गिल्लियां, देखें
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
19 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines