Unique Cricket Record: क्रिकेट जगत के इतिहास में आपने कई रिकॉर्ड देखे होंगे लेकिन ऐसा अनोखा रिकॉर्ड केवल एक बार ही बन पाया है. क्रिकेट मैच के दौरान एक बल्लेबाज ने महज 1 गेंद में 268 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. पहली बार में सुनने पर हर किसी को ये एक मजाक की बात लगेगी लेकिन ये पूरी तरह से सच है. साल 1894 में ऑस्ट्रेलिया में एक मैच के दौरान ये रिकॉर्ड बना था. ये मुकाबला वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बॉनबरी मैदान पर विक्टोरिया और ‘स्क्रैच XI’ के बीच खेला गया था. इस मैच के दौरान मैदान पर कुल्हाड़ी और बंदूक भी निकल आई थीं. आइए आपको भी बताते हैं कि ये रिकॉर्ड कैसे बन पाया था.
कैसे बने थे 1 गेंद में 268 रन?
ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरिया और ‘स्क्रैच XI’ के बीच खेले गए मैच में ये रिकॉर्ड बना है. बल्लेबाज की काबिलियत के चलते ये रिकॉर्ड नहीं बना था बल्कि गेंद जाकर एक पेड़ पर अटक गया था जिसके चलते ये रिकॉर्ड बना था. मैच की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज ने शॉट खेला लेकिन गेंद सीधे जाकर पेड़ पर अटक गई. चौंकने वाली बात ये थी कि पेड़ बाउंड्री लाइन के भीतर ही था. गेंद पेड़ पर ही लटकी रही और बल्लेबाज एक के बाद एक रन लेते रहे. विपक्षी टीम के खिलाड़ी बल्लेबाजों को रोकते रहे लेकिन बल्लेबाजों ने दौड़ना बंद नहीं किया. अंपायर ने बल्लेबाजों को रोकने से साफ मना कर दिया.
अंपायर ने क्यों नहीं रोका बल्लेबाजों को?
इस बात के सामने आने के बाद हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अंपायर ने बल्लेबाजों को रन लेने से रोका क्यों नहीं? इसका कारण ये था कि गेंद हर किसी की नजरों के सामने ही थी. हर कोई गेंद को देख पा रहा था लेकिन गेंद तक पहुंच कोई नहीं पा रहा था. ऐसे में गेंद को खोया हुआ घोषित नहीं किया गया और दौड़कर लिया गया हर एक रन गिना गया.
कैसे उतारी गई थी गेंद?
फील्डिंग करने वाली टीमों ने काफी कोशिश करने बाद भी गेंद को नीचे नहीं उतार पाए. कुछ खिलाड़ियों ने कुल्हाड़ी से पेड़ काटकर गेंद को उतारने की कोशिश भी की लेकिन वो असफल रहे. बाद में मैदान के बाहर से एक राइफल मंगवाई गई जिसकी मदद से गेंद को नीचे उतारा गया. गेंद के नीचे गिरने तक बल्लेबाजों ने 6 किलोमीटर की दौड़ पूरी करते हुए 286 रन भाग लिए थे. क्रिकेट का ये रिकॉर्ड आज भी याद किया जाता है.
ये भी पढ़िए- 41 मैच, 156 विकेट…फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिली जगह स्टार खिलाड़ी को जगह तो भड़क उठे इरफान पठान
संबंधित खबरें
बेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
9 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
51 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
58 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
2 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
3 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines