BAN vs IRE: आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के आगामी दौरे के लिए टेस्ट और टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. नवंबर 2025 में होने वाले इस दौरे में दोनों देशों के बीच दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे. इस दौरे में आयरलैंड ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है.
टीम चयन में पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. इनमें कैड कारमाइकल, लियाम मैकार्थी, जॉर्डन नील, स्टीफन डोहेनी और गेविन होए के नाम शामिल हैं. इनमें से कारमाइकल और मैकार्थी घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म में रहे हैं, जबकि डोहेनी और नील को पहली बार टेस्ट स्क्वॉड में मौका मिला है. गैविन होए पहले भी टीम में चुने गए थे, लेकिन उन्हें डेब्यू का अवसर नहीं मिला था. इस बार चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है.
टेस्ट टीम की कमान एंड्र्यू बालबर्नी को दी गई है. उनकी कप्तानी में कर्टिस कैम्पर, जॉर्ज डॉकरेल, जोशुआ लिटल, बैरी मैकार्थी, हैरी टैक्टर जैसे स्टार खिलाड़ी जलवा दिखाएंगे. टेस्ट सीरीज के लिए घोषित की गई टीम में 7 खिलाड़ी ऐसे हैं जो 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट का हिस्सा रह चुके हैं.
टी20 स्क्वॉड में मार्क अडायर की वापसी
टी20 टीम में तेज गेंदबाज मार्क अडायर की वापसी हुई है, जो घुटने की सर्जरी के बाद पूरी तरह फिट हो चुके हैं. इस बॉलर को टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन टी20 सीरीज में उनकी मौजूदगी टीम के लिए अहम साबित हो सकती है. इसके अलावा टिम टैक्टर की भी टीम में वापसी हुई है, जबकि बेन कैलिट्ज़ ने इंग्लैंड सीरीज में डेब्यू के बाद अपनी जगह बरकरार रखी है. टी20 टीम की कमान पॉल स्टर्लिंग संभालेंगे.
BAN vs IRE 2025 Test सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम
एंड्र्यू बालबर्नी (कप्तान), कर्टिस कैम्पर, कैड कारमाइकल, स्टीफन डोहेनी, गैविन होए, ग्राहम ह्यूम, मैथ्यू हम्फ्रीज, एंडी मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, लियाम मैकार्थी, पॉल स्टर्लिंग, जॉर्डन नील, हैरी टैक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग.
BAN vs IRE 2025 टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड की टीम
पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), मार्क अडायर, रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज़, कर्टिस कैम्पर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, जोशुआ लिटल, बैरी मैकार्थी, हैरी टैक्टर, टिम टैक्टर, लोर्कन टकर, बेन व्हाइट, क्रेग यंग.
BAN vs IRE 2025, टेस्ट सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 11–15 नवंबर-पहला टेस्ट- सिलहट
- 19–23 नवंबर-दूसरा टेस्ट- ढाका
BAN vs IRE 2025 टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
- 27 नवंबर-पहला टी20- चटगांव
- 29 नवंबर- दूसरा टी20-चटगांव
- 2 दिसंबर- तीसरा टी20- ढाका
ये भी पढ़ें: रोहित-कोहली के भविष्य को लेकर यह क्या कह गए एबी डिविलियर्स! भारतीय फैन्स को रास नहीं आएगा सनसनीखेज बयान
Asia Cup में तहलका मचाने का मिलेगा अभिषेक शर्मा को इनाम? कुलदीप यादव ही बनेंगे राह का रोड़ा!
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिली आठवीं सफलता, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
3 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
11 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
12 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
13 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
14 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines