रोहित-कोहली के भविष्य को लेकर यह क्या कह गए एबी डिविलियर्स! भारतीय फैन्स को रास नहीं आएगा सनसनीखेज बयान

Rohit-Kohli Ab Devilliers: रोहित शर्मा और विराट कोहली के फ्यूचर को लेकर एबी डिविलियर्स का बड़ा बयान सामने आया है. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए रोहित की जगह पर शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. हालांकि, हिटमैन और किंग कोहली को एकदिवसीय टीम में जगह दी गई है.

Kohli-Rohit

Kohli-Rohit

Rohit-Kohli Ab Devilliers: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा को भारतीय टीम में जगह दी गई है. हालांकि, रोहित के हाथों से एकदिवसीय टीम की कमान अब ले ली गई है. शुभमन गिल टेस्ट के बाद अब वनडे में भी टीम की बागडोर संभालते हुए दिखाई देंगे.

हालांकि, रोहित से कप्तानी लिए जाने के बाद उनके और किंग कोहली के भविष्य पर सवाल खड़े होने लगे हैं. इस बीच, साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रोहित-कोहली के फ्यूचर को लेकर सनसनीखेज बयान सामने आया है.

रोहित-कोहली पर यह क्या बोल गए एबी!

एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “इस बात की अब कोई गारंटी नहीं है कि कोहली-रोहित अगले वर्ल्ड कप में खेलते दिखाई देंगे. शायद सिलेक्टर्स ऐसा ही सोच रहे हैं तभी शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है. गिल इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा सकते हैं. वह यंग हैं, शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और कमाल के लीडर भी हैं.”

कोहली-रोहित टीम इंडिया की जर्सी में आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते हुए दिखाई दिए थे. रोहित की कैप्टेंसी में टीम इंडिया ने 13 साल का सूखा खत्म करते हुए खिताब को अपने नाम किया था.

वेंगसरकर ने भी उठाए सवाल

भारतीय टीम के पूर्व सिलेक्टर रह चुके दिलीप वेंगसरकर ने भी विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, “रोहित और विराट पिछले कई सालों से कमाल के प्लेयर्स रहे हैं, लेकिन जब आप सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेल रहे होते हैं, तो मेरा मानना है कि सिलेक्टर्स को इस पर कॉल लेना चाहिए. आप एक फॉर्मेट खेलने वाले प्लेयर की फॉर्म और फिटनेस को जज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि वह लंबे अंतराल से खेले नहीं होते हैं.”

कोहली और रोहित ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद फटाफट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. इसके बाद आईपीएल 2025 के दौरान पहले रोहित और फिर कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ