हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

AUS vs BAN: तीसरे दिन भी बांग्लादेश के सामने पस्त हुआ ऑस्ट्रेलिया, हार टालने की कोशिश में बल्लेबाजी ध्वस्त

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. बांग्लादेश ने तीसरे दिन भी बढ़िया प्रदर्शन किया. ऑस्ट्रेलिया की टीम बैकफुट पर आ गई है और उसके ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन
(Photo: AI)

AUS vs BAN 1st Test Day-3 Report: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच इस समय डार्विन में रोमांचक टेस्ट मैच चल रहा है. 13 अगस्त को शुरू हुए टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. तीसरे दिन बांग्लादेश की टीम ने अपनी पकड़ और ज्यादा मजबूत कर ली है. बांग्लादेश ने पहली पारी में 228 रनों की बढ़त हासिल की. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलिया अभी भी 67 रन पीछे हैं और टीम के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा है.

बांग्लादेश के नाम रहा तीसरा दिन

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. टीम 198 पर ऑलआउट हो गई थी. इसके बाद बांग्लादेश ने दूसरे दिन तंजिद हसन के 101 रन और नजमुल हुसैन शांतो के 84 रन की मदद से बढ़त हासिल की. तीसरे दिन बांग्लादेश ने 351/6 से खेलना शुरू किया. मेहदी हसन मिराज ने एक छोर संभालकर रखा था. उन्होंने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर बढ़त 200 के पार पहुंचाई.

मिराज ने 65 रनों की जुझारू पारी खेली. तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की खराब फील्डिंग देखने को मिली. स्टीव स्मिथ जैसे दिग्गज खिलाड़ी ने भी कैच छोड़ा. बांग्लादेश ने पहली पारी में 427 रन बनाए. जोश हेजलवुड ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से छह विकेट अपने नाम किए. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 300 विकेट पूरे कर लिए हैं. उनके अलावा स्टार्क ने दो और पैट कमिंस-नाथन लियोन ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs SL, 1st Test: श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में रन आउट हुए यशस्वी जायसवाल, सेट होने के बाद गंवाया विकेट

दूसरी पारी में फ्लॉप शो जारी

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का दूसरी पारी में भी खराब प्रदर्शन देखने को मिला. चार रन के स्कोर पर टीम ने पहला विकेट गंवा दिया. जेक वेदरल्ड शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. उन्हें हसन महमूद ने क्लीन बोल्ड किया. ट्रेविस हेड एक बार फिर फेल साबित हुए. वो भी 17 रन बनाकर महमूद का शिकार बने.

विज्ञापन

मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने क्रीज पर टिकने की कोशिश की. हालांकि, दोनों बड़ी पारी नहीं खेल पाए. लाबुशेन ने 31 और स्मिथ ने 44 रनों की पारी खेली. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक क्रीज पर कैमरून ग्रीन और एलेक्स कैरी डटे हुए हैं. ग्रीन (43) और कैरी (19) ने बांग्लादेश के गेंदबाजों का सामना डटकर किया है. अब इन दोनों से चौथे दिन अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किए 300 विकेट, दिग्गजों के क्लब में हुई एंट्री

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola