हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश की बढ़ गई मुश्किलें, मोहम्मद सैफुद्दीन हुए एशियन गेम्स से बाहर

Mohammad Saifuddin: बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी मोहम्मद सैफुद्दीन एशियन गेम्स 2026 से बाहर हो गए हैं. बांग्लादेश के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उनकी जगह पर किसी खिलाड़ी को नहीं चुना है.

विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट टीम/ Image Source: ANI

एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत हो चुकी है. हालांकि अब तक बड़ी टीमों के लिए पुरुष क्रिकेट प्रतिस्पर्धा की शुरुआत नहीं हुई है. टूर्नामेंट शुरू होने के बाद ही बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद सैफुद्दीन चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब वह एशियन गेम्स 2026 में अपने देश का प्रतिनिधित्व नहीं कर पाएंगे. उनकी चोट से बांग्लादेश का बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग कमजोर हो गया है.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने की पुष्टि

21 सितंबर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सैफुद्दीन के चोट की पुष्टि की है. टीम के फिजियो बेयजेदुल इस्लाम खान ने बताया कि 19 सितंबर को अभ्यास सत्र के दौरान गेंदबाजी के दौरान सैफुद्दीन दाईं हैमस्ट्रिंग में दर्द का शिकार हो गए थे. इसके बाद जांच में उन्हें चोटिल पाया गया. फिजियो के मुताबिक सैफुद्दीन को रिहैबिलिटेशन की जरूरत है और उन्हें 3 सप्ताह का समय बिताना होगा. उनके बाहर होने से बांग्लादेश की टीम कहीं न कहीं से कमजोर हो सकती है. सैफुद्दीन की चोट की जानकारी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश ओलंपिक एसोसिएशन को दे दी है. ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान जल्द ही हो सकता है.

सैफुद्दीन हाल ही में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ खेली गई वनडे और टेस्ट सीरीज में नजर आए थे. 29 साल के सैफुद्दीन ने अब तक बांग्लादेश के लिए 30 वनडे मैच में 42 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 51 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 57 विकेट अपने नाम किए हैं. बांग्लादेश के लिए उन्होंने आखिरी मैच इसी साल ही जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला है. 29 साल के सैफुद्दीन के बाहर होने से कप्तान लिटन दास की भी टेंशन बढ़ गई होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs JPN: जापान के खिलाफ टी-20 से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए बड़े बयान, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

एशियन गेम्स 2026 में बांग्लादेश अपने अभियान की शुरुआत 29 सितंबर से करेगी. बांग्लादेश क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतरने वाली हैं. ऐसे में बोर्ड जल्द से जल्द उनके रिपलेसमेंट का ऐलान करना चाहेगी. बांग्लादेश की कप्तानी लिटन दास को मिली है. उनके अलावा टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों को रखा गया है. टीम के बल्लेबाजी विभाग में तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो जैसे खिलाड़ी हैं. इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद जैसे सीनियर खिलाड़ी शामिल हैं.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए बांग्लादेश की टीम

लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद सैफ हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, मुसद्देक हुसैन सैकत, यासिर अली चौधरी, रिशद हुसैन, शाक महेदी हसन, नसुम अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola