श्रेयस अय्यर बात करते हुए/Image Source: ANI

IND vs JPN: जापान के खिलाफ टी-20 से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए बड़े बयान, जानें प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा

जापान के खिलाफ मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में 5 बड़ी बातें की हैं. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी-20 मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा. इतिहास में पहली बार दोनों टीमें आमने सामने होंगी. सानो इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से एक दिन पहले यानी 21 सितंबर को भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान उन्होंने 5 बड़ी बातें की.

विज्ञापन

अय्यर ने कहा कि उम्मीद करता हूं कि बारिश न हो और पूरा मैच खेलने को मिले. इसके अलावा उन्होंने जापान के लोगों की तारीफ की और कहा कि यहां के लोग काफी अच्छे हैं. उन्होंने आईपीएल की तारीफ की और कहा कि ये एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिससे खिलाड़ियों को फायदा मिलता है. वैभव सूर्यवंशी इसके उदाहरण हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने जापान के दौरे को खास बताया और कहा कि ये ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे से बिल्कुल अलग है. लेकिन जापान में हम पहली बार खेलेंगे. हमें यहां का परिस्थितियों के बारे में ज्यादा पता नहीं है. इसके अलावा उन्होंने प्लेइंग 11 पर बात करते हुए कहा कि हम कंडिशंस देखकर ये तय करेंगे. जापान के खिलाफ मुकाबला खेलने के बाद भारतीय टीम एशियन गेम्स 2026 में भाग लेगी. भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश भाग ले रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ