हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल! स्टार खिलाड़ी के साथ पुलिस ने की मारपीट, भड़के BCB ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Nayeem Hasan Assaulted by Police: बांग्लादेश क्रिकेट में बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। स्टार खिलाड़ी नईम हसन ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं. मामले पर BCB भी भड़का हुआ नजर आ रहा है और उन्होंने सख्त कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन
बांग्लादेश क्रिकेट में बवाल (Image Credit: Instagram/nh33official)

Nayeem Hasan Assaulted by Police: बांग्लादेश क्रिकेटर नईम हसन के साथ चटगांव में मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि नईम ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग में अपनी टीम प्राइम बैंक क्रिकेट क्लब के मैच के समापन के बाद ढाका एयरपोर्ट से घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच पुलिस ने उनके साथ खराब बर्ताव किया और उन पर हमला भी किया. यह मामला शुक्रवार, 12 जून का बताया जा रहा है और नईम ने इस मामले में न्याय की सख्त मांग की है.

नईम हसन ने पुलिस पर लगाए मारपीट के आरोप

नईम ने चटगांव में रिपोर्टर्स से बात करते हुए मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वो चटगांव के लालखान बाजार के पास थे, जहां पुलिस ने जिस ऑटो रिक्शा में वो सवार थे, उसे रोका. पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जबकि नईम को पता भी नहीं कि उनके साथ ऐसा क्यों किया गया. बांग्लादेशी क्रिकेटर ने बताया कि पुलिसकर्मियो ने उनका गला पकड़कर उन्हें दूसरी ऑटो रिक्शा में धक्का दे दिया. आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को यह बताने का प्रयास किया कि नईम क्रिकेटर हैं, लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया.

नईम ने रिपोर्टर्स से बात करते हुए कहा, ‘मैंने उन्हें बार-बार बताने का प्रयास किया कि मैं कौन हूं, लेकिन पुलिस ने बात नहीं सुनी और मुझे लाठियों एवं पाइपों से बेरहमी से पीटा गया. बाद में पुलिस स्टेशन में उन्होंने मुझे अपनी नजरें नीचे रखने के लिए कहा. मैं इस पूरे मामले की जांच चाहता हूं और मुझे न्याय चाहिए.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- विराट-हार्दिक OUT, तो कौन IN? अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11!

BCB ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नईम हसन के साथ दुर्व्यवहार के मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने स्टेटमेंट जारी करते हुए चटगांव पुलिस से मामले की जांच कराने की मांग की. BCB ने मीडिया स्टेटमेंट में नईम के साथ खराब व्यवहार की आलोचना की और खेद जताया. उन्होंने स्टेटमेंट में कहा, ‘एक राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना दुख की बात है और मामले पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बारिश के कारण नहीं होगा भारत-अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच? धर्मशाला का मौसम बन सकता है विलेन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola