बांग्लादेश की टीम ने ICC वर्ल्ड कप 2027 के लिए बदला अपना कप्तान, इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

Bangladesh Cricket Team: क्रिकेट में सबसे बड़ा वर्ल्ड कप वनडे फॉर्मेट का होता है. ये टूर्नामेंट जिम्बाब्वे, नामीबिया और साउथ अफ्रीका में 2027 में होने वाला है. जिसके लिए सभी टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है. जिसमें अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम का नाम भी शामिल हो गया है.

Bangladesh Cricket Team

Pic Credit- AI Generated

Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश क्रिकेट टीम पिछले कुछ सालों में अच्छा नहीं कर पा रही है. मौजूदा समय में वो अफगानिस्तान से भी पीछे हो गई है. ऐसे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड अब कुछ बड़े फैसले कर रही है. जिसके कारण ही उन्होंने अब टूर्नामेंट के लगभग एक साल पहले अपना कप्तान बदल दिया है. मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन बहुत ही मिला-जुला रहा था. जिसके कारण ही मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं ने इस अनुभवी खिलाड़ी को ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.  

विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने बदला अपना कप्तान 

पिछले कुछ सालों से लगातार जूझ रही बांग्लादेश की टीम ने अब बड़ा फैसला किया है. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को अपना नया कप्तान बनाया है. लिटन दास इससे पहले टी-20 फॉर्मेट में भी बांग्लादेश टीम की कप्तानी कर चुके हैं. मौजूदा समय में टीम मैनेजमेंट को उनके ऊपर बड़ा भरोसा है. जिसके कारण ही टीम ने साफ कर दिया है कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक लिटन दास ही टीम के कप्तान रहने वाले हैं. तीनों ही फॉर्मेट में लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए अहम भूमिका निभाई है. बांग्लादेश की टीम अगर अगले वनडे वर्ल्ड कप में 3 से ज्यादा मुकाबले जीतती है, तो उनके लिए वो बड़ी उपलब्धि होगी. एक समय बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान को भी एशिया में पछाड़ दिया था. हालांकि उसके बाद टीम विवादों में ज्यादा नजर आई. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी 15 साल की उम्र में ही बन सकते हैं कप्तान, इस बड़े फैसले से मिला हिंट

लिटन दास का अच्छा है रिकॉर्ड 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बांग्लादेश के कप्तान बने लिटन दास 2015 से खेल रहे हैं. इस दौरान उन्होंने 104 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 30.84 की औसत से 2869 रन बनाए हैं. जिसमें 5 शतक और 14 अर्धशतक भी शामिल है. लिटन ने इस दौरान 122 टी-20 मैच भी खेले हैं. जिसमें दास ने 23.49 की औसत से 2702 रन बनाए हैं. जिसमें 16 अर्धशतक भी शामिल है. इसके साथ ही लिटन ने 54 टेस्ट मैच भी खेले हैं. जिसमें उन्होंने 36.47 की औसत से 3356 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 20 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ