हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बांग्लादेश क्रिकेट में मची हलचल, अध्यक्ष पद से हुई अमीनुल इस्लाम की छुट्टी, इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

Bangladesh cricket board New Chief: टी20 विश्व कप में हुए बवाल के बाद से ही बांग्लादेश क्रिकेट में हलचल मची हुई है. इसी बीच अब बोर्ड में बड़ा बदलाव हुआ है. अमीनुल इस्लाम को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है तो वहीं उनकी जगह 37 साल के एक पूर्व क्रिकेटर को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

Bangladesh cricket board New Chief: टी20 विश्व कप 2026 में आईसीसी और बीसीसीआई के साथ बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का जमकर बवाल हुआ था. इसके बाद अब बीसीबी में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मैनेजमेंट ने अमीनुल इस्लाम बुलबुल की मंगलवार को पद से छुट्टी कर दी तो वहीं उनकी जगह अब 37 साल के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को पद की जिम्मेदारी सौंपी है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार अमीनुल इस्लाम पर टी20 विश्व कप के दौरान हुए विवाद के चलते ही हटाया गया है. इसी के साथ बोर्ड के कई डायरेक्टर्स ने अमीनुल के ऊपर गंभीर आरोप भी लगाए थे. 

अगले चुनाव तक तमीम इकबाल होंगे प्रेसिडेंट 

सामने आ रही जानकारी के अनुसार अमीनुल इस्लाम बुलबुल को BCB अध्यक्ष पद से हटाने के बाद तमीम इकबाल को 11 सदस्यीय कमेटी का हेड बनाया गया है. ये कमेटी एड-हॉक कमेटी बोर्ड के मामलों को संभालेगी. इस कमेटी के ऊपर ही गले 90 दिन के भीतर क्रिकेट बोर्ड के चुनाव कराने की जिम्मेदारी होगी. बोर्ड ने अब पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल को नया अंतरिम प्रेसिडेंट नियुक्त किया है. ऐसे में अब बीसीबी भारत के खिलाफ रिश्तों में भी सुधार कर रहे हैं. तमीम की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में अतर अली खान, रश्ना इमाम, मिर्जा यासिर अब्बास, सैयद इब्राहिम अहमद, मिन्हाजुल अबेदिन नानू, इशराफिल खुसरो, तंजीम चौधरी, सलमान इस्पहानी, रफीकुल इस्लाम और फहीम सिन्हा शामिल हैं।

टी20 विश्व कप से बढ़ा था विवाद

बांग्लादेश की टीम टी20 विश्व कप खेलने के लिए भारत नहीं आ पाई थी. मैनेजमेंट की तरफ से इसको लेकर खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला दिया गया था. उस समय सरकार के सलाहकार आसिफ नजरूल ने अमीनुल इस्लाम के ऊपर काफी दबाव बनाया था. इसी के चलते बांग्लादेशी टीम को भारत आने की अनुमति नहीं मिली थी. आने वाले समय में बीसीबी में और क्या बदलाव देखने को मिलते हैं ये देखना काफी दिलचस्प होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- जो बुमराह-मलिंगा नहीं कर पाए वो 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने कर दिखाया, इस मामले में निकले सबसे आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola