जो बुमराह-मलिंगा नहीं कर पाए वो 36 साल के भुवनेश्वर कुमार ने कर दिखाया, इस मामले में निकले सबसे आगे

IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल तेज गेंदबाज रहे हैं. उन्होंने हाल ही में 200 विकेट पूरे किए हैं और टूर्नामेंट में ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने हैं. इसी के साथ उन्होंने एक ऐसा कमाल भी किया है जो कि बुमराह और मलिंगा जैसे दिग्गज भी नहीं कर पाए हैं.

jacket (20)
1 / 7

IPL 2026: आईपीएल 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरी आरसीबी की टीम इस सीजन भी कमाल की लय में नजर आ रही है. टीम ने अब तक खेले 2 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं. टीम के इस प्रदर्शन में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने भी अहम योगदान दिया है. उन्होंने इस सीजन टीम के लिए खेले 2 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं, जिसमें उनकी इकॉनमी 9.0 की रही है. आईपीएल के इतिहास में उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है जिसके जो कि जसप्रीत बुमराह और मलिंगा जैसे तेज गेंदबाज भी नहीं कर पाए हैं.

विज्ञापन

IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट

IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट2 / 7

भुवनेश्वर कुमार आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पावरप्ले में विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले मैचों में 79 बार पावरप्ले में शिकार किया है. पावरप्ले में अब तक वो 2328 गेंद डाल चुके हैं.

विज्ञापन

200 विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज

200 विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज3 / 7

आईपीएल के इतिहास में अब तक केवल 2 गेंदबाज ही 200 विकेट पूरे कर पाए हैं. चेन्नई के खिलाफ मैच में वो अपना पहला विकेट लेते ही आईपीएल में 200 विकेट लेने वाले इकलौते तेज गेंदबाज बन गए. 

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट4 / 7

पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्ट का नाम है. उन्होंने आईपीएल पावरप्ले में 1614 गेंद फेंकते हुए 72 विकेट अपने नाम किए हैं. इस सीजन वो मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं.

विज्ञापन

दीपक चाहर

दीपक चाहर5 / 7

मुंबई इंडियंस के धाकड़ तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए 67 विकेट अपने नाम किए हैं. एक समय पर दीपक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते थे.

संदीप शर्मा

संदीप शर्मा6 / 7

आईपीएल 2026 में राजस्थान के लिए अपना दम दिखा रहे संदीप शर्मा भी शुरुआती ओवरों में विकेट चटकाने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अब तक आईपीएल के पावरप्ले में गेंदबाजी करते हुए 62 विकेट हासिल किए हैं.

विज्ञापन

उमेश यादव

उमेश यादव7 / 7

आईपीएल 2026 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे उमेश यादव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. उन्होंने पावरप्ले में 1446 गेंद डालने के बाद 58 विकेट चटकाए हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन