Bangladesh Achieves Unique Feat: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. इस मैच में बांग्लादेश ने सभी को हैरान करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर में हराना आसान नहीं है. बांग्लादेश टीम टेस्ट क्रिकेट कम खेलती है और उन्हें ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव नहीं है. इसके बावजूद उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे करने में भारत और पाकिस्तान को सालों लग गए.
बांग्लादेश ने रचा अनोखा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में हराना काफी मुश्किल है. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में अपना पहला टेस्ट मैच जीतने में 12 मैच लगे थे. पाकिस्तान ने अपने 7वें प्रयास में कंगारू टीम को पराजित किया था. बता दें कि श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया में 15 टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन वो कभी भी जीत नहीं पाए हैं.
भारत और पाकिस्तान को जहां ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट जीतने में क्रमशः 12 और 7 मौके लगे, वहीं बांग्लादेश ने सिर्फ अपने तीसरे प्रयास में ऑस्ट्रेलियाई टीम को चित कर दिया. वह ऑस्ट्रेलिया में अपना सिर्फ तीसरा टेस्ट खेल रहे थे. यह अपने आप में एक अनोखा इतिहास है. वह ऑस्ट्रेलिया को सबसे कम मैचों में उसके ही घर में हराने वाली एशियाई टीम बन गई है.
ये भी पढ़ें:- CSK या GT नहीं, हार्दिक पांड्या बन सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा, MI से ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
बांग्लादेश ने एकतरफा अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को हराया
ऑस्ट्रेलिया डार्विन टेस्ट की पहली पारी में 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गया. स्टीव स्मिथ (71 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. बांग्लादेश के लिए हसन महमूद ने 6 विकेट झटके. बांग्लादेश ने जवाब में अपनी पहली पारी में 426 रन बनाकर 228 रन की बढ़त हासिल कर ली. बांग्लादेश के लिए तंजीद हसन ने 101 रन, नजमुल हुसैन शांतो ने 84 रन और मेहदी हसन मिराज ने 65 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलियाई टीम जवाब में सिर्फ 284 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. एक बार फिर बांग्लादेशी गेंदबाज हसन महमूद ने 3 विकेट लेकर कहर ढाया, वहीं मेहदी हसन मिराज ने 5 विकेट अपने नाम किए. ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 57 रनों का लक्ष्य ही दे पाई. बांग्लादेश ने 14.2 ओवरों में 9 विकेट शेष रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और ऐतिहासिक जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- मैच फिक्सिंग के साये में स्टेट टी20 लीग, BCCI की ACSU ने बिछाया जाल, बच पाना नामुमकिन
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines