Bangladesh Squad Announced: एशियन गेम्स और एशिया कप 2026 के लिए भारत, पाकिस्तान समेत कई देशों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी महिला टीम की घोषणा कर दी है. बता दें कि एशियन गेम्स का 20वां संस्करण जापान के आईची-नागोया में होने जा रहा है, जिसमें क्रिकेट टूर्नामेंट पर सभी की नजरें हैं. बांग्लादेश की महिला टीम में स्टार बल्लेबाज शर्मिन सुल्ताना की वापसी हो गई है. BCB ने एक बार फिर निगार सुल्ताना जोटी पर भरोसा जताया है और उन्हें कप्तानी सौंपी है.
बांग्लादेश ने किया स्क्वाड का ऐलान
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को आधिकारिक रूप से एशियन गेम्स और एशिया कप के लिए अपने 15 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. दोनों टूर्नामेंट में बांग्लादेश का स्क्वाड एक जैसा होगा. शर्मिन सुल्ताना मई 2026 में श्रीलंका के खिलाफ आखिरी बार खेलती हुई नजर आई थीं. अब उनकी वापसी हो गई है और उन्होंने ताज नेहार की जगह ले ली है. नाहिदा अख्तर को BCB ने उपकप्तानी सौंपी है.
बांग्लादेश महिला टीम का स्क्वाड: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शर्मिन सुल्ताना, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, सुल्ताना खातून, शांजीदा अख्तर माघला, फरिहा इस्लाम.
ये भी पढ़ें:- ENG vs PAK: पाकिस्तान के लिए आई बुरी खबर, बाबर आजम पहले टेस्ट मैच से हो सकते हैं बाहर
एशिया कप और एशियन गेम्स की कब होगी शुरुआत?
वुमेंस एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से दुबई में होने वाली है. इस बड़े टूर्नामेंट में बांग्लादेश ग्रुप B का हिस्सा है, जिसमें इंडोनेशिया, श्रीलंका और UAE शामिल हैं. वुमेंस एशिया कप का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा, वहीं 17 सितंबर से एशियन गेम्स की शुरुआत हो जाएगी. इसके लिए बांग्लादेश की टीम आईची-नागोया के लिए रवाना होगी. क्वार्टरफाइनल में उनकी भिड़ंत 17 सितंबर को चीन से होगी. अगर बांग्लादेश को इस मैच में जीत मिल जाती है, तो फिर सेमीफाइनल में उनका मुकाबला भारत या जापान से हो सकता है. बता दें कि वुमेंस एशियन गेम्स क्रिकेट का फाइनल 22 सितंबर को खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: सिराज के रॉकेट थ्रो से बाल-बाल बचे PAK अंपायर, गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
38 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines