Taskin Ahmed Out Despite Hitting Six: बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज की शुरुआत 27 अक्टूबर 2025 से हो गई. पहला टी20 काफी रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक मैच गया. वेस्टइंडीज ने यहां बांग्लादेश को 16 रनों से करारी हार थमाई. मुकाबले के दौरान आखिरी ओवर में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहा. दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ तस्कीन अहमद ने शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई, इसके बावजूद वो आउट हो गए. ये चीज सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बनी है. वो अपनी ही गलती के कारण आउट हो गए और बांग्लादेश की हार हुई.
छक्का लगाया फिर भी क्यों आउट?
बांग्लादेश 166 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था और मुकाबला आखिरी ओवर तक गया. बांग्लादेश को जीत के लिए 19 रन चाहिए थे और मात्र एक विकेट बचा था. तीन गेंदों में रोमारियो शेफर्ड ने मात्र तीन रन दिए. आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर बल्लेबाजी कर रहे तस्कीन अहमद ने जबरदस्त शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई. लग रहा था कि तस्कीन ने मैच को रोचक बना दिया और चीजें उनकी तरफ मुड़ सकती थी. हालांकि, अहमद शॉट लगाते वक्त विकेट से टकरा गए थे और बेल्स गिर गई थीं. इसी वजह से वो हिट विकेट आउट हो गए और बांग्लादेश की पारी का अंत हो गया. उन्हें 16 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा.
ये भी पढ़ें:- अस्पताल में भर्ती श्रेयस अय्यर की तबीयत पर बड़ा अपडेट, ICU से आए बाहर, कितने दिन में होंगे ठीक?
टी20 सीरीज में बांग्लादेश के पास वापसी का मौका
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे और तीन मैचों की टी20 सीरीज का ऐलान हुआ था. वनडे श्रृंखला में बांग्लादेश ने 2-1 से जीत दर्ज की. टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में उनकी शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पहले मैच में उन्हें हार मिली. हालांकि, 29 और 31 अक्टूबर को अगले दो टी20 मैच होने वाले हैं और बांग्लादेश यहां वापसी करते हुए वनडे की तरह टी20 श्रृंखला भी अपने नाम कर सकता है.
ये भी पढ़ें:- बुमराह का कमबैक डालेगा बॉलिंग अटैक में जान, अभिषेक बनेंगे AUS का काल! टी-20 में गदर मचाने को तैयार टीम इंडिया
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
8 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
9 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
10 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
10 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines