BAN vs PAK: अहम सीरीज से पहले पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी हुआ टीम से बाहर 

BAN vs PAK: 8 मई से पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. जिसका पहला मुकाबला ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाला है. इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम को बहुत बड़ा झटका लगा है. मैच विनर खिलाड़ी को इंजरी हो गई है.

Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team

BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम मौजूदा समय में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल में अच्छी स्थिति में नजर आ रहा है. जिसके कारण ही उनके लिए बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज बहुत ही अहम हो गया है. 8 मई से इस सीरीज का पहला मुकाबला शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में होने वाला है. इस अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के लिए बड़ी बुरी खबर आई है. टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम इंजरी का शिकार हो गए हैं. 

विज्ञापन

बाबर आजम को हुई इंजरी 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी बाबर आजम ढाका टेस्ट मैच से पहले इंजर्ड हो गए हैं.  बाएं घुटने की इंजरी के कारण बाबर आजम पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहने वाले हैं. जिसके कारण अब पाकिस्तान की टीम दबाव में आ गई है. कप्तान शान मसूद को अब फैसला करना होगा कि उनकी जगह किस युवा खिलाड़ी को प्लेइंग 11 में मौका दिया जाए.

विज्ञापन

फिलहाल अज़ान अवैस इस रेस में आगे नजर आ रहे हैं. हालांकि बाबर की गैरमौजूदगी के कारण अब मध्यक्रम में सलमान अली आगा और मोहम्मद रिजवान के ऊपर दबाव बढ़ गया है. इसके अलावा सऊद शकील को भी अब जिम्मेदारी के साथ खेलना होगा. हालांकि बांग्लादेश की टीम को इस खबर से थोड़ी राहत आई होगी. टेस्ट में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है.

ये भी पढ़ें: LSG vs RCB: अगर बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द, तो किस टीम को होगा फायदा?

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्क्वाड 

पाकिस्तान टीम: इमाम-उल-हक, अज़ान अवैस, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, हसन अली, अमद बट, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, अब्दुल्ला फजल. 

बांग्लादेश टीम: शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, इबादत हुसैन, शोरफुल इस्लाम, तनजीद हसन तमीम, अमिते हसन. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ