---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

क्रिकेट में आया एक बार फिर मैच फिक्सिंग का जिन्न, खिलाड़ी, मैनेजर और टीम मालिक पर हुआ एक्शन

Bangladesh Premier League t20: मैच फिक्सिंग के जिन्न ने एक बार फिर से क्रिकेट जगत में दस्तक दी है. बांग्लादेश क्रिकेट में अब बड़ा भूचाल आ गया है. जहां पर उनके टी-20 लीग के खिलाड़ी, टीम मालिक और मैनेजर के ऊपर अब क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा एक्शन लिया है.

---विज्ञापन---

Bangladesh Premier League t20: बांग्लादेश प्रीमियर लीग के 12वें सीजन पर मैच फिक्सिंग के बड़े आरोप लग रहे थे. जिसके ऊपर अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा एक्शन लिया है. लीग के दौरान कई खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों और फ्रेंचाइजी मालिकों पर आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड का उल्लंघन करने के बहुत ही संगीन आरोप लगे थे. बीसीबी की जांच में इन सभी दोषी पाया गया है, जिसके कारण ही इन सभी के खिलाफ बोर्ड ने कुछ कड़े कदम उठाए हैं.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने लिया एक्शन  

लीग के दौरान लगे आरोपों की जांच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की इंटीग्रिटी यूनिट कर रही थी. जिसने इन सभी को सट्टेबाजी से जुड़ी गतिविधियां, भ्रष्ट प्रस्ताव, जांच में सहयोग नहीं करने और सबूत छिपाने या उसे नष्ट करने जैसे संगीन आरोपों का दोषी पाया है. जिसके कारण ही इन सभी को बोर्ड ने फौरन अस्थायी रूप से सस्पेंड कर दिया है. फिलहाल बोर्ड ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है. जिसका इन सभी को अगले 14 दिनों के अंदर जवाब देना होगा. हालांकि बोर्ड ने इस मामले में कोई और बयान देने से साफ इंकार किया है. बोर्ड ने एक टीम मैनेजर मो. लाब्लुर रहमान, एक फ्रेंचाइजी सह-मालिक मो. तोहिदुल हक तौहीद, खिलाड़ी अमित मजूमदार और दूसरे टीम मैनेजर रिजवान कबीर सिद्दीकी को नोटिस भेजा है.  

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 में सबसे ज्यादा डॉट बॉल डालने वाले 5 गेंदबाज, बुमराह का नाम लिस्ट में नहीं

इन सभी के ऊपर लगे अलग-अलग आरोप 

टीम मैनेजर मो. लाब्लुर रहमान पर जांच में सहयोग न करने और सबूत मिटाने या छिपाने के आरोप लगे हैं. वहीं एक फ्रेंचाइजी के सह मालिक मो. तोहिदुल हक तौहीद पर जांच में सहयोग न करने और नोटिस का पालन नहीं करने का आरोप लगा है. घरेलू क्रिकेटर अमित मजूमदार पर मैच से जुड़ी सट्टेबाजी करने का आरोप लगा है. वहीं यही आरोप दूसरे टीम मैनेजर रिजवान कबीर सिद्दीकी पर भी लगा है. इन आरोपों के कारण अब बांग्लादेश प्रीमियर लीग पर भी बड़ा संकट मंडरा रहा है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: LSG vs RCB: अगर बारिश के कारण मुकाबला हुआ रद्द, तो किस टीम को होगा फायदा?

First published on: May 07, 2026 10:58 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. Sportzwiki, Cricket Addictor, Satyodaya Media, Jagran Cricket और Cricket Gyan होते हुए News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola